ऐपशहर

मरीजों के हाथ-पैर बांधे जाने के मामले में जांच के आदेश

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के एक अस्पताल में भर्ती दो लोगों के हाथ-पैर...

भाषा 2 Apr 2018, 2:36 pm
अलीगढ़
नवभारतटाइम्स.कॉम 62422314

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के एक अस्पताल में भर्ती दो लोगों के हाथ-पैर बांधे जाने का विडियो वायरल होने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। एएमयू के प्रवक्ता ने बताया कि विश्वविद्यालय के कुलपति तारिक मंसूर ने जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कालेज अस्पताल के इमर्जेंसी वार्ड में दो मरीजों के हाथ और पैर बांधे जाने की घटना की जांच के लिये दो सदस्यीय समिति का गठन किया है।

यह समिति 72 घंटे के अंदर अपनी रिपोर्ट देगी। बता दें कि मेडिकल कॉलेज में दो मरीजों के हाथ-पैर बांधे जाने का विडियो शनिवार को वायरल हुआ था। इस बीच, मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रफेसर एस. सी. शर्मा ने बताया कि भूपिन्दर और एक अन्य व्यक्ति को होमगार्ड के एक जवान ने 28 मार्च को भर्ती कराया था। वे दोनों रेल पटरी के किनारे गम्भीर रूप से चोटिल हालत में पाये गये थे।

उन्होंने बताया कि दोनों की हालत में तेजी से सुधार हो रहा है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि इमर्जेंसी वार्ड में दोनों मरीजों के हाथ-पैर किसने बांधे थे।

अगला लेख

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग