ऐपशहर

कन्नौज में दो समुदायों के बीच तनाव, आधी रात पथराव और फायरिंग, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संभाला मोर्चा

Kannauj Communal Tensions: उत्तर प्रदेश के कन्नौज में देर रात मामूली से बात को लेकर बहस इतनी बढ़ गई की दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव और फायरिंग तक पहुंच गई। हमले की जानकारी लगते ही पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया जिसके बादल हालात काबू में आ गए।

Curated byउत्कर्ष गहरवार | नवभारतटाइम्स.कॉम 21 May 2022, 6:16 am
कन्नौज: उत्तर प्रदेश के कन्नौज ( Community Tensions In Kannauj) में देर रात एसबीएस कॉलेज ग्राउंड पर लगी प्रदर्शनी के दौरान मामूली सी बात पर दो पक्षों में बहस हो गई। यह बहस उसके कुछ देर बाद विवाद में बदल गई। देखते ही देखते दोनों तरफ से पथराव और फायरिंग होने लगी। इस घटना में एक व्यक्ति के घायल होने की खबर है। दूसरी ओर हमले की जानकारी लगते ही पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया जिसके बादल हालात काबू में आ गए। तनाव को देखते हुए फोर्स और पीएसी को तैनात कर दिया गया। ताजा जानकारी के अनुसार, अब स्थिति काबू में है।
नवभारतटाइम्स.कॉम kannauj
समुदायों के बीच झड़प के बात तैनाक पुलिस फोर्स की तस्वीर


मिली जानकारी के अनुसार, कन्नौज के एसबीएस इंटर कॉलेज (ABS Inter College) के ग्राउंड में प्रदर्शनी लगी हुई है। शाम के कारण वहां भारी भीड़ इकट्ठा होती है। रोज की तरह शुक्रवार रात भी भीड़ थी। इसी बीच रात करीब 10 बजे चिरैयागंज मोहल्ले के कुछ लड़कों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई। बहस आगे इतनी बढ़ गई कि इसने मारपीट का रूप ले लिया। कुछ ही देर में मामला शांत हो गया। रात करीब 12:30 बजे लड़कों का एक गुट दूसरे गुट के लड़कों का इंतजार कर रहा था। मौका देख दोनों पक्षों के बीच पथराव और फायरिंग शुरु हो गई।

तनाव बढ़ता देख पुलिस को तत्काल सूचना दी गई जिसके बाद हालात काबू में आ सके। इस घटना में एक युवक घायल हो गया है वहीं मामले को देखते हुए भारी फोर्स और पीएसी मौजूद है। अब स्थिति खतरे से बाहर है।
लेखक के बारे में
उत्कर्ष गहरवार
एमिटी और बेनेट विश्वविद्यालय से पत्रकारिता के गुर सीखने के बाद अमर उजाला से करियर की शुरुआत हुई। बतौर एंकर सेवाएं देने के बाद पिछले 2 सालों से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हूं। एंकरिंग और लेखन के अलावा मिमिक्री और थोड़ा बहुत गायन भी कर लेता हूं।... और पढ़ें

अगला लेख

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग