ऐपशहर

सीएम योगी आदित्यनाथ ने महानवमी पर गोरखपुर में किया कन्यापूजन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को नवरात्र के आखिरी दिन यानी महानवमी के मौके पर गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में अपने आवास पर कन्यापूजन करके कन्याओं का आशीर्वाद लिया। साथ ही उन्होंने कन्याओं को भोजन कराकर, प्रसाद और दान-दक्षिणा देकर विदा किया।

नवभारतटाइम्स.कॉम 18 Oct 2018, 5:23 pm
गोरखपुर
नवभारतटाइम्स.कॉम main
गोरखपुर में कन्यापूजन करते योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को नवरात्र के आखिरी दिन यानी महानवमी के मौके पर गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में अपने आवास पर कन्यापूजन करके कन्याओं का आशीर्वाद लिया। साथ ही उन्होंने कन्याओं को भोजन कराकर, प्रसाद और दान-दक्षिणा देकर विदा किया।

बता दें कि नौ दिन चलने वाले यह पर्व देशभर में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है और हिंदू धर्म को मानने वाले लोग नौ दिनों तक देवी दुर्गा के विभिन्न रूपों का पूजन करते हैं। योगी आदित्यनाथ खुद को हिंदू बताने में जरा भी नहीं चूकते और अकसर त्योहारों पर विधि-विधान से पूजा करते देखे जा सकते हैं।

पूजन से पहले कन्याओं के पांव धोते सीएम योगी


इस बार भी उन्होंने महानवमी के दिन देवी स्वरूपा कुमारी कन्याओं का पूजन एवं आरती विधि विधान से सम्पन्न करने के बाद उन्हें भोजन, प्रसाद और दान-दक्षिणा देकर विदा किया। सीएम योगी ने कन्याओं के पांव धोकर उनका पूजन किया और भोजन कराकर उनका आशीर्वाद भी ग्रहण किया।

अगला लेख

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग