ऐपशहर

आजम खां जेल में बैठकर चल रहे हैं सियासी चालें? सपा प्रत्याशी के अलावा दो करीबियों ने रामपुर से भरा पर्चा

Lok Sabha Chunav 2024: सपा प्रत्याशी मोहिबुल्लाह नदवी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। इसके अतिरिक्त सपा से आजम खान के करीबी आसिम राजा ने भी पर्चा भरा है। जबकि, आजम खान के ही एक और करीबी अब्दुल सलाम ने निर्दलीय ही पर्चा भर दिया है।

Edited byअभिषेक शुक्ला | नवभारतटाइम्स.कॉम 27 Mar 2024, 9:30 pm
रामपुर: लोकसभा चुनाव के लिए आखिरकार सपा ने अपने प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर दी है। मौलाना मोहिबुल्लाह को नदवी को सपा ने प्रत्याशी बनाया है। जिसके बाद उन्होंने रामपुर पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। लेकिन, इसके साथ ही सपा नेता आजम खां के करीबी और लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी आसिम राजा ने भी बतौर सपा प्रत्याशी ही अपना नामांकन कराया है। यही नहीं आजम खां के एक और करीबी अब्दुल सलाम ने भी अंतिम समय कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन कराया। वह तो दोड़तेहुए कलेक्ट्रेट पहुंचे थे।
नवभारतटाइम्स.कॉम Azam Khan News


सपा नेता आजम खां के दो करीबियों का नामांकन करना आजम खां की सियासी चाल से जोड़कर देखा जा रहा है। सूत्रों की मानें तो आजम खां सपा मुखिया अखिलेश यादव को जेल में रहकर भी अपनी ताकत का एहसास कराना चाहते हैं। उनकी मंशा के अनुरूप प्रत्याशी का न होना भी काफी कुछ बयां कर रहा है। किंतु, कुछ जानकारों की मानें तो आजम खां बड़ी सियासी चाल के तहत जेल से ही खेल खेल रहे हैं। यही कारण है कि एक दिन पहले तक चुनाव का बहिष्कार करने का ऐलान कर चुके आजम खां के दो-दो करीबियों ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया। जाहिर सी बात है कि ये आजम खां की राय के बिना तो संभव नहीं होगा।

कौन हैं मोहिबुल्लाह नदवी?

रामपुर। संसदीय क्षेत्र रामपुर से सपा प्रत्याशी मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी एक नया नाम है। उनके बारे में कहा जाता है कि वो पूरी तरह से गैरराजनीतिक हैं और पहली बार सियासी पिच पर उतरे हैं। मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी मूलरूप से रामपुर जनपद की स्वार तहसील क्षेत्र के ग्राम रजानगर के निवासी हैं, लेकिन बीते 15 सालों से दिल्ली की पार्लियामेंट स्ट्रीट मस्जिद के इमाम हैं। यहां उनका पूरा परिवार है।

भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी ने कराया नामांकन

रामपुर। भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी ने भी बुधवार को अपना नामांकन दाखिल किया। वो पूरे दलबल के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिला निर्वाचन अधिकारी जोगिंदर सिंह को नामांकन पत्र दिया। उनके साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, शहर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार जेपीएस राठौर, राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख, शहर विधायक आकाश सक्सेना, स्वार से अपना दल विधायक शफीक अहमद अंसारी भी थे। इससे पहले चुनाव कार्यालय पर बड़ी जनसभा हुई, जिसमें सभी नेताओं ने एकजुटता दिखाने पर जोर दिया।

बसपा के जीशान ने भी कराया नामांकन

रामपुर। बहुजन समाज पार्टी ने जीशान खां को प्रत्याशी है। उन्होंने भी अपने समर्थकों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके अलावा पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह ने आॅल इंडिया फारवर्ड ब्लाॅक से अपना नामांकन दाखिल किया है।
लेखक के बारे में
अभिषेक शुक्ला
अभिषेक नवभारत टाइम्स में डिजिटल कंंटेंट प्रड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद फिल्म टेलीविजन इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया से फिल्म अप्रिशिएशन का कोर्स किया। दैनिक भास्कर से पेशेवर दुनिया में एंट्री की। अभी एनबीटी के साथ पत्रकारिता में सफर जारी है। सिनेमा और राजनीति में खास दिलचस्पी है।... और पढ़ें

अगला लेख

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग