ऐपशहर

गन्ना किसानों के नहीं दिए 196 करोड़, प्रशासन का सख्त एक्शन, बजाज हिंदुस्तान चीनी मिल की 238 बीघा जमीन कुर्क

Saharanpur News : सहारनपुर में गन्ना बकाया भुगतान के मामले में शुगर मिल के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई की है। देवबंद एसडीएम के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने शुगर मिल की 238 बीघा जमीन की कुर्क। बताया जा रहा है कि शुगर मिल पर किसानों का करीब 196 करोड़ का बकाया है।

Edited byअभिषेक शुक्ला | Lipi 28 Jan 2023, 9:50 pm
सहारपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में राजस्व टीम ने किसानों के गन्ना बकाया भुगतान को लेकर देवबंद तहसील क्षेत्र की बजाज हिन्दुस्तान शुगर मिल गांगनौली पर सख्त एक्शन लिया है। प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए 196 करोड रुपए की आरसी के एवज में करीब 238 बीघा कृषि भूमि तथा अचल सम्पत्ति कुर्क कर दी है। एसडीएम का कहना है कि संपत्ति को नीलाम कर के किसानों का बकाया भुगतान किया जाएगा।
नवभारतटाइम्स.कॉम Saharanpur News
प्रशासन का बड़ा ऐक्शन


जिला प्रशासन लगातार शुगर मिलों पर गन्ना भुगतान को लेकर शिकंजा कस रहा है। इसी के तहत सहारनपुर प्रशासन द्वारा गागनोली शुगर मिल पर कुर्की की कार्रवाई की गई है। राजस्व टीम द्वारा करीब 196 करोड़ रुपए की अवधि के एवज में 238 बीघा कृषि भूमि व अचल संपत्ति को कुर्क किया गया है। इस संपत्ति को नीलाम कर किसानों का गन्ना भुगतान किया जाएगा। प्रशासन के इस कदम से किसानों को भी गन्ना बकाया भुगतान मिलने की आस जगी है।

बार-बार नोटिस देने के बावजूद कोई जवाब नहीं


शनिवार को देवबंद तहसील के नागल थाना क्षेत्र में राजस्व प्रशासन टीम ने बजाज हिन्दुस्तान शुगर मिल की गांगनौली ईकाई पर गन्ना बकाया भुगतान प्रकरण में बडी कार्रवाई की है। एसडीएम देवबंद संजीव कुमार ने बताया कि कि बजाज हिन्दुस्तान शुगर मिल लि. इकाई गांगनौली के नाम लगभग 196 करोड़ की आरसी है। यह आरसी गन्ना उत्पादको के गन्ने खरीद के एवज में भुगतान न करने के कारण जारी की गई है।

इससे पहले भी राजस्व प्रशासन द्वारा बजाज हिन्दुस्तान शुगर मिल लि इकाई गांगनौली के प्रशासनिक ब्लाक को सील किया गया था। बार-बार नोटिस जारी किए जाने के बावजूद भी मिल प्रशासन द्वारा किसानों के गन्ना बकाया भुगतान में विशेष दिलचस्पी नही ली जा रही थी। इसीलिए उप जिलाधिकारी देवबंद द्वारा शुगर मिल की कुर्की का अधिपत्र जारी किया गया था।

238 बीघा कृषि भूमि तथा अचल सम्पत्ति


इसी क्रम में एसडीएम देवबंद संजीव कुमार,तहसीलदार तपन कुमार मिश्रा व देवेन्द्र कुमार प्रजापति नायब तहसीलदार नागल के नेतृत्व में राजस्व टीम द्वारा शुगर मिल की ग्राम शीतला खेडा, गांगनौली, डगरौली स्थित लगभग 238 बीघा कृषि भूमि तथा अचल सम्पत्ति कुर्क की गई है। उन्होंने बताया कि कुर्कशुदा भूमि व अचल सम्पत्ति की नीलामी की तिथि भी जल्द ही घोषित की जायेगी। राजस्व टीम में अमीन अनिल त्यागी, मौ तौसीफ, बहाल सिंह व मौ अरशद तथा राजस्व निरीक्षक बिजेन्द्र सिंह व लेखपाल अजय प्रताप, राजीव तोमर, अमृतपाल, सत्यवान व महफूज शामिल रहे।

शुगर मिलों पर गन्ना किसानों का सवा तीन सौ करोड़ बकाया


दरअसल सहारनपुर में कुल छह शुगर मिल हैं। इनमें सरसावा,देवबंद, गंगोह,टोडरपुर,गागनोली व नानौता शुगर मिल है। कानपुर में केवल देवबंद शुगर मिल का भुगतान समय से चल रहा है। इसके अलावा अन्य शुगर मिलों पर जिले भर के किसानों का करीब सवा तीन सौ करोड रुपए बकाया बताया जाता है। किसान लगातार बकाया भुगतान की मांग कर रहे हैं। किसानों के कई संगठनों द्वारा इस संबंध में धरना प्रदर्शन भी किया जा रहा है।

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने भी बकाया भुगतान को लेकर सरकार को अल्टीमेटम दिया हुआ है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सभी जिलों के शुगर मिलों को समय से गन्ना भुगतान के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।
लेखक के बारे में
अभिषेक शुक्ला
अभिषेक नवभारत टाइम्स में डिजिटल कंंटेंट प्रड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद फिल्म टेलीविजन इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया से फिल्म अप्रिशिएशन का कोर्स किया। दैनिक भास्कर से पेशेवर दुनिया में एंट्री की। अभी एनबीटी के साथ पत्रकारिता में सफर जारी है। सिनेमा और राजनीति में खास दिलचस्पी है।... और पढ़ें

अगला लेख

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग