ऐपशहर

सहारनपुरः रिक्शाचालक को ट्रक ने रौंदा, मौत

नानौता के अन्तर्गत मोहल्ला कानूनगोयान निवासी ई-रिक्शा चालक शमशाद को गगोह मार्ग पर एक ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद ट्रक चालक वहां से फरार हो गया।

भाषा 21 Nov 2018, 2:48 pm
सहारनपुर
नवभारतटाइम्स.कॉम सांकेतिक चित्र
सांकेतिक चित्र

उतरप्रदेश के सहारनपुर जिले में एक ई-रिक्शा चालक को ट्रक ने रौंद डाला। उसे घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार को उसकी दो बेटियों की शादी होनी थी।

एसपी (सिटी) प्रबल प्रताप सिंह ने आज बताया कि जिले के थाना नानौता के अन्तर्गत मोहल्ला कानूनगोयान निवासी ई-रिक्शा चालक शमशाद को गगोह मार्ग पर एक ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद ट्रक चालक वहां से फरार हो गया।

सिंह ने बताया कि शमशाद को गम्भीर हालत में उपचार के लिये चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। शुक्रवार को शमशाद की दो बेटियों का निकाह होना था और घर में शादी की तैयारियां चल रही थी।

अगला लेख

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग