ऐपशहर

सहारनपुरः नाबालिग लड़की को अगवा कर किया रेप, आरोपी फरार

सहारनपुर में दूसरे समुदाय की नाबालिग लड़की के साथ रेप का मामला सामने आने के बाद तनाव जैसे हालात हैं। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी युवक की तलाश कर रही है।

नवभारत टाइम्स 19 Nov 2019, 3:21 pm
यश प्रभाकर, सहारनपुर
नवभारतटाइम्स.कॉम प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में दूसरे समुदाय की नाबालिग लड़की को अगवा कर बलात्कार का मामला सामने आया है। आरोपी युवक फरार है। मामला दो समुदायों के बीच का होने की वजह से पुलिस इसे गंभीरता से ले रही है।

जानकारी के मुताबिक, देवबंद जिले की रहने वाली नाबालिग के पिता ने पुलिस में मामले की शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के मुताबिक, जिले का ही रहने वाला आरोपी युवक सोमवार को पीड़िता को बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया। वहां उसने किशोरी के साथ कथित तौर पर रेप किया। किशोरी के पिता ने बताया कि देर रात जब उनकी लड़की घर वापस नहीं आई तब उन्होंने उसकी तलाश शुरू कर दी। इसके बाद ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि उनकी बेटी को गांव के ही एक युवक के साथ देखा गया था।

गांव के कुछ लोगों के साथ मिलकर किशोरी के पिता ने जब युवक के घर की तलाशी ली तो वहां से नाबालिग बरामद हो गई। पूछताछ में किशोरी ने बताया कि युवक ने उसके साथ रेप किया है। इसके बाद थाना गंगोह में युवक के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। आरोपी युवक फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

अगला लेख

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग