ऐपशहर

Shahjahanpur News: क्रिकेट से शुरू हुए विवाद ने लिया सांप्रदायिक रंग, महिला की पिटाई, FIR दर्ज

गेंद घर में आने से उपले टूट रहे थे। ऐसे में जब महिला ने एक बार गेंद अपने कब्जे में लेकर सौंपने से इनकार किया तो उसकी पिटाई कर दी गई। दर्जनों युवकों ने महिला के घर हमला कर उसकी बुरी तरह पिटाई की। बाद में इस मामले ने सांप्रदायिक रंग ले लिया।

Lipi 10 Jan 2021, 9:20 am
शाहजहांपुर
नवभारतटाइम्स.कॉम SHAHJAHANPUR NEWS
क्रिकेट से शुरू हुआ विवाद

मैदान में मोहल्ले के युवक क्रिकेट खेल रहे थे, गेंद बार-बार एक घर के अंदर जा रही थी। इसी दौरान एक महिला घर के अंदर उपले पाथ रही थी। गेंद घर में आने से उपले टूट रहे थे। ऐसे में जब महिला ने एक बार गेंद अपने कब्जे में लेकर सौंपने से इनकार किया तो उसकी पिटाई कर दी गई। दर्जनों युवकों ने महिला के घर हमला कर उसकी बुरी तरह पिटाई की। बाद में इस मामले ने सांप्रदायिक रंग ले लिया। मामला यूपी के शाहजहांपुर जिले का है।

दरअसल हमलावर युवक दूसरे समुदाय के थे। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को जब सूचना मिली तो वे मौके पर पहुंच गए। इस बीच युवक फरार हो चुके थे। पुलिस ने 2 नामजद समेत 25 से 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना थाना सदर बाजार के महमद हददफ इलाके की है। बीते शुक्रवार की शाम मोहल्ले के रहने वाले मोहम्मद नबी का बेटा और उसके साथी क्रिकेट खेल रहे थे। मैदान के पास रामबेटी का घर है। वह घर के अंदर गोबर के कंडे पाथ रही थीं। बार-बार गेंद घर के अंदर आ रही थी, जिससे कंडे टूट रहे थे।

पिटाई के दौरान मां को बचाने आए बेटे को भी नहीं बख्शा गया। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचने के बाद विवाद ने तूल पकड़ लिया। गंभीर रूप से घायल महिला को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना दो समुदायों से जुड़ी होने के कारण पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दो हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद दोनों समुदाय के संभ्रांत लोग शांति बनाए रखने की अपील कर रहे हैं। इंस्पेक्टर अशोक पाल ने बताया कि बाप-बेटे समेत 25 से 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तार किए गए दो लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

अगला लेख

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग