ऐपशहर

Siddharthnagar News: बाढ़ ने घर छीना, मैरिज हॉल में ली शरण, पिलर गिरा और चली गई 3 की जान, एक गंभीर

UP Flood: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बाढ़ अपना कहर बरपा रही है। सिद्धार्थनगर में बाढ़ से कई गांव प्रभावित है और लोगों को अपना घर छोड़कर दूसरी जगह शरण लिए हुए हैं। शादी घर में बाढ़ पीड़ितों के ऊपर पिलर गिर पड़ा, जिससे तीन की मौत हो गई है। वहीं, एक की हालत गंभीर है।

guest Intezar-haider | Lipi 17 Oct 2022, 1:05 pm
सिद्धार्थनगर: डुमरियागंज थाना क्षेत्र के भरवठिया मुस्तहकम गांव में बाढ़ की विभीषिका के चलते कुछ परिवार गांव के विवाह घर में शरण लिए थे। रात में लोग सो रहे थे, तभी एक पिलर टूटकर गिर गया। जिसकी चपेट में कई लोग आ गए। तीन की मौत हो गई तो एक की स्थिति गंभीर बताई गई है।
नवभारतटाइम्स.कॉम Shaadi


इस क्षेत्र में बाढ़ भीषण तबाही मचाई है। ऐसे में लोगों के घरों में पानी भर जाने के कारण गांव में बने विवाह घर में बुधिराम और राजकुमार के परिवार के साथ गांव के करीब चार दर्जन लोग शरण लिए थे। सभी लोग खाना खाकर सो गए। इसी बीच विवाह घर के अंदर बना पिलर गिर गया। जिसमें राजकुमार का लड़का राज सिंह चौहान (13) की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, पूनम (18) और रिंका (24) पुत्री बुधिराम, सुमन पत्नी दुक्खी (60) गंभीर रूप से घायल हो गईं। जिन्हें पीएचसी भनवापुर लाया गया। जहां डॉ. पीएन पटेल ने राज सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल रिंका, पूनम की हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में पहुंचते ही पूनम और रिंका ने भी दम तोड़ दिया।

मौके पर पहुंचे तहसीलदार डुमरियागंज अरुण वर्मा प्रभारी निरीक्षक डुमरियागंज संजय कुमार मिश्र मृतक के परिजनों से शव का पीएम कराने का मनुहार कर रहे थे, मगर परिजन पीएम के लिए तैयार नहीं हुए।
इनपुट- इन्तेज़ार हैदर
लेखक के बारे में
विवेक मिश्रा
जन्मस्थली बाराबंकी है और कर्मस्थली तीन राज्य के कई शहर रहे हैं। 2013 में प्रिंट मीडिया से करियर की शुरुआत की। मप्र जनसंदेश, पत्रिका, हिंदुस्तान, अमर उजाला, दैनिक जागरण होते हुए नवभारत टाइम्स के साथ डिजिटल मीडिया में कदम रखा।... और पढ़ें

अगला लेख

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग