ऐपशहर

राम मंदिर में अगले साल दिसंबर से होगा रामलला का दर्शन, चंपत राय ने निर्माण को लेकर किया ये बड़ा खुलासा

Ayodhya Ram Mandir Construction: अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर के निर्माण के कार्य को अगले साल के दिसंबर तक पूरा करा लिया जाएगा। राम मंदिर के मुख्य परिसर का निर्माण होने के बाद रामलला का वहां पर दर्शन संभव हो सकेगा।

Edited byराहुल पराशर | भाषा 13 Aug 2022, 9:01 pm
सुल्तानपुर: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर के निर्माण की योजना पर तेजी से काम चल रहा है। इस योजना को अलगे साल दिसंबर तक पूरा करा लिए जाने की तैयारी है। मंदिर निर्माण को लेकर चल रहे कार्यों पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने दावा किया है कि आम लोग दिसंबर 2023 से श्रीरामलला के भव्य मंदिर का दर्शन कर सकेंगे। अयोध्या राम मंदिर निर्माण की प्रगति को लेकर एक वर्ग काफी उत्सुक रहता है।
नवभारतटाइम्स.कॉम Ram Mandir


मंदिर के निर्माण के संबंध में अहम जानकारी देते हुए चंपत राय ने कहा कि मंदिर में शानदार नक्काशी करायी गयी है। उत्तर भारत में ऐसा विशाल भव्य मंदिर और कहीं नहीं होगा। सुलतानपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के रक्षाबंधन उत्सव कार्यक्रम में भाग लेने आये राय ने शुक्रवार को कहा कि सुलतानपुर अयोध्या से नजदीक है इसलिए यहां के लोगों को दिसम्बर 23 में श्रीराम लला के दर्शन का न्योता दे रहा हूं। उन्होंने कार्य प्रगति की जानकारी देते हुए मंदिर निर्माण की तकनीकी जानकारी भी दी।

चंपत राय ने बताया कि मंदिर निर्माण का कार्य बहुत अच्छी गति से आगे बढ़ रहा है और ऐसे में दिसम्बर 2023 तक मंदिर दर्शन करने योग्य हो जाएगा। उन्होंने बताया कि मंदिर निर्माण में लोहे का उपयोग नहीं हो रहा है। कांक्रीट के ऊपर पत्थर लगाए जा रहे हैं। राय ने कहा कि यह अतिशयोक्ति नहीं होगी कि जिस तरह की नक्काशी और डिजाइन से मंदिर बन रहा है कि श्रद्धालु देखते रह जायेंगे।
लेखक के बारे में
राहुल पराशर
नवभारत टाइम्स डिजिटल में सीनियर डिजिटल कंटेंट क्रिएटर। पत्रकारिता में प्रभात खबर से शुरुआत। राष्ट्रीय सहारा, हिंदुस्तान, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर से होते हुए टाइम्स इंटरनेट तक का सफर। डिजिटल जर्नलिज्म को जानने और सीखने की कोशिश। नित नए प्रयोग करने का प्रयास। मुजफ्फरपुर से निकलकर रांची, पटना, जमशेदपुर होते हुए लखनऊ तक का सफर।... और पढ़ें

अगला लेख

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग