ऐपशहर

BHU के प्रफेसर रवि शंकर सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने अवध विश्वविद्यालय के कुलपति

बीएचयू के भू-भौतिक विभाग के प्रफेसर डॉ रवि शंकर सिंह डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कुलपति बनाए गए है। प्रफेसर सिंह शविवार को अयोध्या पहुँच कार्यभार संभालेंगे । अवध विश्वविद्यालय के कुलपति बनाए जाने के बाद बीएचयू के भू भौतिकी विभाग में छात्रों और प्रफेसरों में खुशी का माहौल है।

Lipi 31 Jul 2020, 3:14 pm
अभिषेक जायसवाल, वाराणसी
नवभारतटाइम्स.कॉम 2

काशी हिंदू विश्वविद्यालय के प्रफेसर रवि शंकर सिंह को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उन्हें डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया है। डॉ. रवि शंकर सिंह काशी हिंदू विश्वविद्यालय के भू-भौतिकी विभाग में प्रफेसर पद पर तैनात हैं।

एनबीटी ऑनलाइन से बातचीत में प्रफेसर रवि शंकर सिंह ने बताया की शासन से मिली जिम्मेदारी को बखूब ही निभाएंगे। सिंह शनिवार को राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय पहुंच अपना कार्यभार संभालेंगे। प्रफेसर रवि शंकर सिंह बीएचयू के भू-भौतिकी विभाग में प्रफेसर से पहले आईसीएआर एग्रोमेट्रोलॉजी में वैज्ञानिक के पद पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इसके अलावा प्रफेसर रवि शंकर सिंह कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय व्याख्यान में भी विशेष व्याख्यान के लिए जा चुके हैं। जिसमें अमेरिका, फ्रांस, जापान, कनाडा और रूस जैसे देश शामिल है।

तीन साल है कार्यकाल
राजभवन से जारी आदेश के अनुसार प्रफेसर रवि शंकर सिंह राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में पद ग्रहण करने से तीन साल तक इस पद पर बने रहेंगे। बतातें चले कि प्रफेसर मनोज दीक्षित वर्तमान इस पद पर कार्यरत थे। प्रफेसर दीक्षित का कार्यकाल 27 मई को पूरा हो गया था, लेकिन कोरोना के कारण नए कुलपति का चयन नहीं हो सका, जिसके कारण उन्हें सेवा विस्तार दिया गया था।
उत्तर प्रदेश और लखनऊ की हर खबर अब Telegram पर भी। हमसे जुड़ने के लिए यहां क्‍ल‍िक करें और पाते रहें हर जरूरी अपडेट।

अगला लेख

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग