ऐपशहर

Rishikesh Badrinath National Highway पर चट्टान दरकने से नीचे दबा बाइक सवार, मलबा जमा होने से रास्ता जाम

उत्तराखंड में ऋषिकेश-बद्रीनाथ नेशनल हाइवे पर एक बड़ी चट्टान दरकने से मलबे के नीचे एक बाइक सवार दब गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि सड़क चौड़ीकरण के काम के लिए कम्प्रेशर मशीन भी इस मलबे के नीचे दब गयी। बड़े-बड़े बोल्डर सड़क पर आने के कारण मार्ग देर शाम तक खोला नहीं सका था।

Edited byअभिषेक शुक्ला | Lipi 8 Feb 2023, 8:37 pm
देहरादून: ऋषिकेश-बद्रीनाथ नेशनल हाइवे कर्णप्रयाग एक चट्टान दरकने से एक बाइक सवार की मलबे के नीचे दबने से मौत हो गयी। नेशनल हाइवे पर चट्टान दरकने के कारण भारी मलबा आने से मार्ग भी बंद हो गया। जिसके चलते बाधित मार्ग के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। देर शाम तक पुलिस नेशनल हाइवे खुलवाने के लिए जुटी हुई थी।
नवभारतटाइम्स.कॉम uttarakhand Accident news in hindi
ऋषिकेश-बद्रीनाथ नेशनल हाइवे पर दरकी चट्टान


ऋषिकेश-बद्रीनाथ नेशनल हाइवे पर कर्णप्रयाग में पंचपुलिया के समीप एक बड़ी चट्टान दरक पर गिर गयी। चट्टान के साथ ही हाइवे पर भारी मलबा भी आ गया। बुधवार को अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे पत्थर गिरने से एक बाईक सवार व्यक्ति की इसकी चपेट में आने से मौके पर ही मृत्यु हो गई है।

तहसीलदार सुरेन्द्र देव सिंह ने बताया कि मोटर साईकिल सवार जगदीश सिंह (42) पुत्र त्रिलोक सिंह,सिरोली भटोली निवासी था। दुर्घटना के वक्त वाहन चालक कर्णप्रयाग से गौचर की ओर जा रहा था। पहाडी से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से उसकी मौत हो गयी। नेशनल हाइवे पर एक कम्प्रेशर मशीन भी खड़ी थी। यह मशीन भी मलबे में दब गयी।

चट्टान गिरने और मलबा आने के दौरान वहां से अन्य वाहन भी गुजर रहे थे। जिसने भी यह दृश्य देखा वह सन्न रह गया। इस हादसे में बाल-बाल बचे लोग शुक्र मना रहे थे। इस दौरान अगर अन्य वाहन भी इस मलबे की चपेट में आ जाते तो बड़ा हादसा हो सकता था।

विदित हो कि इन दिनों पंचपुलिया में बदरीनाथ हाइवे के चौड़ीकरण का काम चल रहा है। माना जा रहा है कि पहाड़ को काटने के कारण पहाड़ कमजोर हो रहे हैं और दरक रहे हैं। आज हुए इस हादसे के लिए भी चौड़ीकरण के काम को ही जिम्मेदार माना जा रहा है। मार्ग पर दरक कर आई चट्टान बड़ी होने के चलते मार्ग खोलने और यातायात सुचारू करने में समय लग सकता है।
लेखक के बारे में
अभिषेक शुक्ला
अभिषेक नवभारत टाइम्स में डिजिटल कंंटेंट प्रड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद फिल्म टेलीविजन इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया से फिल्म अप्रिशिएशन का कोर्स किया। दैनिक भास्कर से पेशेवर दुनिया में एंट्री की। अभी एनबीटी के साथ पत्रकारिता में सफर जारी है। सिनेमा और राजनीति में खास दिलचस्पी है।... और पढ़ें

अगला लेख

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग