नयी दिल्ली, 30 अक्टूबर (भाषा) मौसम विभाग ने बुधवार को कहा कि एक दुर्लभ घटना के तहत अरब सागर में दो चक्रवाती तूफान एक साथ चल रहे हैं। इनमें से एक के अगले 24 घंटे में लक्षद्वीप से गुजरने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि अरब सागर में बना गहरा दबाव बुधवार शाम चक्रवात 'महा' में तब्दील हो गया। भारत के पश्चिमी समुद्री तट पर एक अन्य दुर्लभ घटना के तहत 'क्यार' मंगलवार को भीषण चक्रवात में परिवर्तित हो गया था। बुधवार को यह कमजोर पड़कर गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल गया जबकि गहरे दबाव का क्षेत्र चक्रवाती तूफान 'महा' में परिवर्तित हो गया। बंगाल की खाड़ी में सामान्यत: ऐसे तूफान आते हैं। महापात्र ने कहा कि यह दुर्लभ घटना है जब अरब सागर में दो तूफान एक साथ आए हैं। उन्होंने पीटीआई भाषा को बताया कि इसके (महा) अगले 24 घंटों में लक्षद्वीप से गुजरने की संभावना है। मौसम विभाग के चक्रवात चेतावनी विभाग ने कहा है कि दो नवंबर तक इसके अधिक गंभीर चक्रवात में बदलने का अनुमान है। इसने मछुआरों के लिए भी चेतावनी जारी की है। मछुआरों को 31 अक्टूबर तक दक्षिण पूर्व अरब सागर और चार नवंबर तक पूर्व मध्य अरब सागर में नहीं जाने की सलाह दी गई है।
अगले 24 घंटों में लक्षद्वीप से चक्रवात के गुजरने की संभावना
नयी दिल्ली, 30 अक्टूबर (भाषा) मौसम विभाग ने बुधवार को कहा कि एक दुर्लभ घटना के तहत अरब सागर में दो चक्रवाती तूफान एक साथ चल रहे हैं। इनमें से एक के अगले 24 घंटे में लक्षद्वीप से गुजरने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि अरब सागर में बना गहरा दबाव बुधवार शाम चक्रवात 'महा' में तब्दील हो गया। भारत के पश्चिमी समुद्री तट पर एक अन्य दुर्लभ घटना के तहत 'क्यार' मंगलवार को भीषण चक्रवात में परिवर्तित हो गया था। बुधवार को यह कमजोर पड़कर गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल
भाषा 30 Oct 2019, 11:00 pm