ऐपशहर

21 सितंबर से उत्तराखंड में खुल जाएंगे कक्षा 1 से 5 तक के स्कूल, बच्चों के स्कूल आने के लिए ये है शर्त

कोरोना के चलते दो साल स्कूल बंद हैं। लगभग सभी राज्य धीरे-धीरे स्कूल खोल रहे हैं। इसी बीच उत्तराखंड सरकार ने 1 से कक्षा 5 तक स्कूल खोलने के आदेश जारी किए हैं।

Edited byविवेक मिश्रा | Lipi 17 Sep 2021, 9:10 pm
करन खुराना, देहरादून
नवभारतटाइम्स.कॉम afp_1502517218

उत्तराखंड सरकार ने प्राइमरी स्कूल खोलने के आदेश जारी कर दिए हैं। 21 सितंबर से कक्षा 1 से कक्षा 5 तक के स्कूल खोलने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। कोविड महामारी के कारण पिछले दो साल से स्कूल बंद पड़े हैं। पिछले माह उत्तराखंड में कक्षा 6 से लेकर कक्षा 12 तक के स्कूल खुल चुके हैं।

कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय ने बताया कि कोविड-19 महामारी के कारण बच्चे पढ़ाई से वंचित हो गए थे। इसी को देखते हुए शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ विचार-विमर्श कर यह फैसला लिया गया है। 21 सितंबर से कक्षा 1 से कक्षा 5 तक के सरकारी और गैर सरकारी स्कूल खोले जाएंगे।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री का सराहनीय फैसला, कहा- फ्लीट के समय ज्यादा देर तक न रोका जाए ट्रैफिक
अभिभावकों की सहमति जरूरी

शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने कहा कि माता-पिता के इच्छानुसार ही बच्चा स्कूल आएगा। स्कूल प्रबंधन द्वारा कोई दबाव नहीं बनाया जाएगा। कोविड-19 का पूरा पालन किया जाएगा। साथ ही ऑनलाइन और ऑफलाइन कक्षा दोनों जारी रहेंगी।
लेखक के बारे में
विवेक मिश्रा
जन्मस्थली बाराबंकी है और कर्मस्थली तीन राज्य के कई शहर रहे हैं। 2013 में प्रिंट मीडिया से करियर की शुरुआत की। मप्र जनसंदेश, पत्रिका, हिंदुस्तान, अमर उजाला, दैनिक जागरण होते हुए नवभारत टाइम्स के साथ डिजिटल मीडिया में कदम रखा।... और पढ़ें

अगला लेख

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग