ऐपशहर

Uttarakhand News: बाजपुर में 19 फरवरी से शुरू होगी कांग्रेस की 'हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा'

उत्तराखंड में 19 फरवरी से कांग्रेस पार्टी 'हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा' शुरू करने जा रही है। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि राहुल गांधी की 'भारत जोड़ा यात्रा को बहुत बड़ा समर्थन मिला। उन्होंने कहा कि इसी को लेकर प्रदेश में भी कांग्रेस कार्यकर्ता 'हाथ से हाथ जोड़ो' यात्रा निकाल लोगों को इस यात्रा से जोड़ने का काम करेंगे।

Edited byयोगेश भदौरिया | Lipi 16 Feb 2023, 9:50 pm
उधम सिंह नगर: उत्तराखंड के जनपद उधम सिंह नगर के बाजपुर के सिंचाई विभाग गेस्ट हाउस में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आज बैठक की। इसमें 19 फरवरी से कांग्रेस पार्टी द्वारा शुरू की जा रही 'हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा' को सफल बनाने को लेकर विचार विमर्श किया गया। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को यात्रा को लेकर तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया। वहीं उन्होंने मीडिया से बात करते हुए प्रदेश की भाजपा सरकार पर बेरोजगारों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया।
नवभारतटाइम्स.कॉम Uttarakhand News: बाजपुर में 19 फरवरी से शुरू होगी कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा
फाइल फोटो


उन्होंने कहा कि पूरे देश में जो सांप्रदायिक माहौल चल रहा है उस माहौल को सुधारने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पूरे देश में भारत जोड़ो यात्रा निकाली। इस यात्रा को बहुत बड़ा समर्थन मिला। उन्होंने कहा कि इसी को लेकर प्रदेश में भी कांग्रेस कार्यकर्ता हाथ से हाथ जोड़ यात्रा निकाल लोगों को इस यात्रा से जोड़ने का काम करेंगे।

उन्होंने कहा कि जिस तरह देहरादून में रोजगार मांगने वाले युवाओं पर लाठीचार्ज किया गया वह दर्शाता है कि प्रदेश की भाजपा सरकार युवा वर्ग के लिए किस प्रकार की सोच रखती है। उन्होंने कहा कि नकल विरोधी कानून की मांग वह लंबे समय से कर रहे हैं लेकिन सरकार ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। अब सरकार इस कानून को लागू करने की बात कह वाहवाही बटोरने का काम कर रही है वह इन्होंने नवीन कार्यकारिणी का स्वागत किया साथियों साथ ही सभी लोगों को इस यात्रा को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारियां भी सौंपी।
लेखक के बारे में
योगेश भदौरिया
टीवी जर्नलिज्म से शुरुआत के बाद बीते 8 साल से डिजिटल मीडिया में हैं। राजनीति के अलावा टेक और ऑटो सेक्शन की खबरों में दिलचस्पी। NDTV इंडिया से सफर की शुरुआत के बाद न्यूज नेशन होते हुए अब NBT ऑनलाइन पहुंचे। वक्त मिलने पर नई टेक्नोलॉजी के बारे में जानना। घुमक्कड़ और जिज्ञासू। खाली टाइम में प्ले स्टेशन पर गेमिंग के अलावा बाइकिंग और ड्राइविंग लवर।... और पढ़ें

अगला लेख

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग