ऐपशहर

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सुनाया किस्सा, जब 4 हत्याओं के आरोपी के साथ जेल में बितानी पड़ी रात!

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कोरोना काल में 4500 मुकदमे वापस लेने का फैसला लिया है। ​​मुख्यमंत्री ने बताया कि राम मंदिर आंदोलन के दौरान वह कारसेवा के लिए अयोध्या गए थे, तब उन्हें जेल में डाल दिया गया और वहां उन्हें एक खूंखार अपराधी के साथ जेल में रात बितानी पड़ी।

Lipi 15 Mar 2021, 11:36 pm

हाइलाइट्स

  • उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सुनाया किस्सा
  • राम मंदिर आंदोलन के दौरान जाना पड़ा जेल, वहीं बिताई रात
  • तीरथ सिंह को तब 4 हत्याओं के आरोपी के साथ बंद किया गया
  • मुख्यमंत्री ने लॉकडाउन में दर्ज हुए 4500 मुकदमे वापस लिए
सारी खबरें हाइलाइट्स में पढ़ने के लिए ऐप डाउनलोड करें
नवभारतटाइम्स.कॉम Untitled-1
करन खुराना, हरिद्वार
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कोरोना काल में 4500 मुकदमे वापस लेने का फैसला लिया है। ये वे मुकदमे हैं जो लॉकडाउन के दौरान नियमों के उल्लंघन करने पर पुलिस ने दायर किए थे। हरिद्वार पहुंचे नवनियुक्त मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने आदेश दिए कि लॉकडाउन के दौरान जितने भी मुकदमे लगे वे वापस हों।
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान सख्ती बरतने के लिहाज से पुलिस ने अनावश्यक मुकदमे दर्ज किए। उन सब को वापस करने के आदेश जारी हो चुके हैं। इसी दौरान मुख्यमंत्री ने अपना एक अनुभव साझा किया।

चार हत्याओं के आरोपी के साथ रहना पड़ा था

मुख्यमंत्री ने बताया कि राम मंदिर आंदोलन के दौरान वह कारसेवा के लिए अयोध्या गए थे। वापस लौटने पर उनको गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। मुख्यमंत्री ने बताया कि जमानत अगले दिन होनी थी। हम जिस बैरक में थे, उस बैरक में उनके साथ जो बन्दी था वह बिजनौर का था। जब उनकी उस अपराधी से बात हुई तो पता चला कि वह चार हत्याओं का आरोपी है।

आम लोगों को बेवजह न जाना पड़े जेल, इसलिए वापस लिए मुकदमे

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले तो डर लगा मगर बाद में सामान्य हो गया और अगले दिन जमानत हो गई। इस बात से उन्होंने समझाया कि बेवजह आम जनता को जेल नहीं जाने दिया जाएगा। इसलिए उन्होंने लॉकडाउन के दौरान दर्ज मुकदमे वापस करने के आदेश दिए हैं।

अगला लेख

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग