ऐपशहर

Snowfall News: गंगोत्री और यमुनोत्री सफेद चादर से ढका, भारी बर्फबारी से गंगोत्री हाईवे बंद

Gangotri and Yamunotri: गंगोत्री और यमुनोत्री में भारी बर्फबारी के साथ इन दिनों बारिश से मौसम ने करवट ले ली है। निचले एरिया में बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज किया गया है।

Edited byविवेक मिश्रा | Lipi 14 Jan 2023, 2:40 pm
उत्तरकाशी: उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में मौसम ने करवट ले ली। बीते शुक्रवार की देर शाम से ही लगातार बर्फबारी जारी है। ऊंचाई वाले इलाकों में जहां बर्फबारी जारी है तो वहीं निचले क्षेत्रों में हो रही हल्की बारिश से तापमान में भारी गिरावट आ गई है।
नवभारतटाइम्स.कॉम Snowfall



लगातार हो रही बर्फबारी के चलते गंगोत्री और यमुनोत्री धाम बर्फ की सफेद चादर से ढक गई है। वहीं, जिले के हर्षिल घाटी सहित गीठपट्टी और मोरी के सांकरी, हरकीदून घाटी में लगातार जारी बर्फबारी से आमजनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।


हर्षिल घाटी में हो रही भारी बर्फबारी के कारण झाला में गंगोत्री हाईवे बंद हो गया है। जिस कारण गंगोत्री धाम सहित सीमांत अंतरराष्ट्रीय सीमा सहित घाटी के लगभग चार गावों का जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया है। झाला क्षेत्र में (बीआरओ) सीमा सड़क संगठन की टीम गंगोत्री हाईवे को खोलने का प्रयास कर रही है।
रिपोर्ट- रजनीश कुमार
लेखक के बारे में
विवेक मिश्रा
जन्मस्थली बाराबंकी है और कर्मस्थली तीन राज्य के कई शहर रहे हैं। 2013 में प्रिंट मीडिया से करियर की शुरुआत की। मप्र जनसंदेश, पत्रिका, हिंदुस्तान, अमर उजाला, दैनिक जागरण होते हुए नवभारत टाइम्स के साथ डिजिटल मीडिया में कदम रखा।... और पढ़ें

अगला लेख

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग