कोलकाता: पश्चिम बंगाल के हुगली में बॉलीवुड गायक शान के शो में भगदड़ मचने से 4 लोग घायल हो गए। घटना बृहस्पतिवार की रात उत्तरपाड़ा के राजा प्यारे मोहन कॉलेज में घटी। कॉलेज में एक फेस्ट चल रहा था। उसी समय भगदड़ मचने से कुछ लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि बॉलीवुड गायक शान को देखने के लिए उमड़ी भीड़ को नियंत्रित करने के दौरान भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई, जिसमें चार लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
Singer Shaan Show stampede: पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में बॉलीवुड गायक शान के शो में मची भगदड़, 4 लोग हुए घायल
पश्चिम बंगाल के हुगली में एक कॉलेज में बॉलीवुड गायक शान के शो में एक भंयकर हादसा हो गया। गुरुवार की रात उत्तरपाड़ा के राजा प्यारे मोहन कॉलेज में यह घटना घटी। कॉलेज के फेस्ट में शान को देखने के लिए हजारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। हाल ऐसा था कि भगदड़ मच गई। इस घटना में कुल 4 लोग घायल हो गए हैं।
हाइलाइट्स
- बॉलीवुड गायक शान के कार्यक्रम में मची भगदड़
- हुगली के उत्तरपाड़ा के ए कॉलेज में हुआ हादसा
- भगदड़ की घटना में 4 लोग हुए हैं घायल
- राजा प्यारे मोहन कॉलेज में हो रहा था फेस्ट