नई दिल्ली। Samsung का Galaxy Unpacked Event आज आयोजित होना है। यह इवेंट आज शाम 6:30 बजे आयोजित किया जाएगा। इस दौरान Samsung की ओर से कई बड़े लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। कंपनी पिछले कुछ वर्षों से कम से कम तीन अनपैक्ड इवेंट आयोजित करती है। इस दौरान Galaxy S Series, Note Series के स्मार्टफोन, स्मार्टवॉच, Galaxy Books और ईयरबड्स लॉन्च किए जाते हैं। अगर बात आज के इवेंट की करें तो Galaxy Unpacked 2022 इवेंट में, Samsung Galaxy Fold 4, Z Flip 4, Galaxy Watch 5 और Buds 2 Pro ईयरबड्स को पेश किया जा सकता है। Samsung के आधिकारिक टीजर ने पुष्टि की गई है कि Galaxy Z Flip 4 को पेश किया जाएगा। कहा जा रहा है कि कंपनी इस फोन की बैटरी लाइफ में सुधार कर सकता है। साथ ही इसमें स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 एसओसी दिए जाने की उम्मीद है। वहीं, इस फोन में 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा भी दिया जा सकता है। इसके साथ ही क्लैमशेल फोल्डिंग मैकेनिज्म भी दिए जाने की उम्मीद है।
Samsung Galaxy Fold 4 हाल ही में अपने लॉन्च से पहले अमेजन पर देखा गया था। हालांकि, इस फोन के बारे में बहुत ज्यादा डिटेल्स नहीं बताई गई हैं। अपकमिंग Samsung Galaxy Fold 4 में अंडर-डिस्प्ले कैमरा दिया जा सकता है। वहीं, इसके ऊपर के डिस्प्ले एरिया की पिक्सल डेनसिटी 132ppi होने की उम्मीद है। Samsung के दूसरे प्रोडक्ट्स की बात करें तो कंपनी पिछले दो वर्षों से नए TWS ईयरबड्स लॉन्च नहीं किए हैं। इस इवेंट में लेटेस्ट Galaxy Buds 2 Pro को भी लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। इसमें शार्प मिड्स के लिए एएनसी और डुअल-ऑडियो ड्राइवर्स फीचर्स दिए जाएंगे। इसकी साउंड को AKG द्वारा सिंक्रोनाइज किया जा सकता है। Samsung भी अपनी Galaxy Watch 5 ला सकती है।