ऐपशहर

ऑनलाइन लिस्ट हुआ शाओमी का Redmi Note 5, जानें फीचर्स

रेडमी नोट 4 की सफलता के बाद चीन की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी शाओमी अब जल्द ही रेडमी नोट 5 स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। इस स्मार्टफोन के फीचर्स से जुड़ी कई जानकारियां अब तक लीक हो चुकी हैं। खबर है कि कंपनी जल्द ही इसे चीन में लॉन्च करने वाली है।

Gadgets Now 18 Nov 2017, 11:43 am
रेडमी नोट 4 की सफलता के बाद चीन की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी शाओमी अब जल्द ही रेडमी नोट 5 स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। इस स्मार्टफोन के फीचर्स से जुड़ी कई जानकारियां अब तक लीक हो चुकी हैं। खबर है कि कंपनी जल्द ही इसे चीन में लॉन्च करने वाली है।
नवभारतटाइम्स.कॉम s


खास बात यह है कि लॉन्च से पहले ही इस फोन को चीन की वेबसाइट JD.com पर लिस्ट कर दिया गया है, जिससे इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में काफी कुछ पता चल गया है। हालांकि कंपनी ने इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

इस लिस्टिंग की मानें तो रेडमी नोट 5 में 5.99 इंच की स्क्रीन दी गई है जिसका रेजॉलूशन 2160 x 1080 पिक्सल है। साथ ही 18:9 ऐस्पेक्ट रेशियो होगा यानी यह लगभग एज-टु-एज डिस्प्ले के साथ आएगा। इसमें क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 625 दिया गया है। इसे दो वेरियंट- 3 जीबी/32 जीबी इंटरनल स्टोरेज और 4 जीबी रैम/ 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज में पेश किया जा सकता है।

लिस्टिंग के मुताबिक रेडमी 5 नोट में 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया गया है। यह ऐंड्रॉयड नॉगट 7.1 पर रन करेगा जो MIUI 9 पर बेस्ड होगा। बताया जा रहा है इसमें 4,000mAh की बैटरी होगी।

अगला लेख

Techकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर