ऐपशहर

आपकी आवाज से चालू होगा Fan, फैन स्पीड कर पाएंगे सेट, आ गया ये खास पंखा, जानें कीमत

शाओमी स्मार्ट स्टैंडिंग फैन 2 को बोलकर चला पाएंगे। इसे 1 से 100 के बीच एडजेस्ट किया जा सकेगा। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से..

Edited byसौरभ वर्मा | नवभारतटाइम्स.कॉम 19 Mar 2023, 9:50 am
नई दिल्ली। Xiaomi की तरफ से एक स्मार्ट कूलिंग फैन पेश किया जाता है। यह एक स्टैंडिंग फैन है। शाओमी का स्टैंडिंग फैन कई सारी खूबियों के साथ आता है, जो इसे बाकी स्मार्ट फैन से अलग बनाता है। दरअसल अक्सर देखा जाता है कि लोग नींद में होने की वजह से फैन बंद करने के लिए नहीं उठते हैं। ऐसे लोगों के लिए Xiaomi ने स्मार्ट फैन पेश किया है, जिसे बोलकर चलाया जा सकेगा। शाओमी स्मार्ट स्टैंडिंग फैन 2 में गूगल असिस्टेंट एलेक्सा सपोर्ट दिया गया हैं, जिसकी मदद से आप बोलकर फैन को चालू और बंद किया जा सकता है।
नवभारतटाइम्स.कॉम Xiaomi Standing fan 2


क्या है खासियत
Xiaomi फैन की स्पीड को 1 से 100 के बीज एडजेस्ट किया जा सकता है। इसे नैचुरल और डायरेक्ट फ्लो के बीच स्विच कर पाएंगे। फैन साइलेंट बीएलडीसी कॉपर वायर मोटर दी गई है। फैन ड्यूल फैन ब्लेड के साथ आता है। फोन में एक अल्ट्रा-वाइड एंगल और 39 डिग्री वर्टिकल रोटेशन दिया गया है। इस पंखे की अधिकतम रेंज 14 मीटर है। फैन का वजन 3 किग्रा. है। इस फैन को फोल्ड करके कहीं भी ले जाया जा सकता है। फैन को अपनी हिसाब से हाइट में सेट कर सकते हैं। फैन ईजी असेंबली,मिनिमलिस्टिक डिजाइन के साथ आता है।

कीमत और उपलब्धता
Xiaomi Smart Standing Fan 2 की भारत में कीमत 6,999 रुपये है। इस फैन को 11 जुलाई से 18 जुलाई के बीच खरीदा जा सकेगा। फैन को आसान ईएमआई ऑप्शन में भी खरीद पाएंगे। इसे mi.com से खरीद पाएंगे। इसे 1000 रुपये प्री-आर्डर डिस्काउंट ऑफर में मात्र 5,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।
लेखक के बारे में
सौरभ वर्मा
"सौरभ वर्मा, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने ऑटो, टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदर रिपोर्ट पेश की हैं। सौरभ वर्मा, पिछले चार 4 साल से टेक सेक्शन में काम कर रहे हैं। उन्होंने इस डोमेन में अपनी स्किल और एक्सपर्टीज से खूब नाम कमाया है। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो सौरभ वर्मा को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"... और पढ़ें

अगला लेख

Techकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर