नई दिल्ली। आज के समय में हमें कुछ भी खाना होता है तो दो नाम हमारी जुबान पर होते हैं। पहला Zomato और दूसरा Swiggy इसमें शामिल है। केक खाना हो या नान-पराठे, Zomato और Swiggy जिंदाबाद। लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि आपने Zomato और Swiggy पर कितने पैसे खर्च किए हैं आज तक। कहां ही सोचा होगा? क्योंकि 100-100 रुपये करके कब हजारों लाखों रुपये खर्च हो जाते हैं पता ही नहीं चलता है। लेकिन एक ऐसा तरीका है जिसके जरिए आप आसानी से ये पता कर सकते हैं कि आपने अभी तक कितना पैसा खर्च किया है Zomato और Swiggy पर।
दो एक्सटेंशन्स हैं इसके लिए। पहला Zomato का है। इसमें केवल Zomato के बारे में ही पता चलेगा।
दो एक्सटेंशन्स हैं इसके लिए। पहला Zomato का है। इसमें केवल Zomato के बारे में ही पता चलेगा।
- Zomato Spending Calculator एक क्रोम एक्सटेंशन है। इसे आपको अपने क्रोम ब्राउजर पर एड करना होगा।
- इसके बाद आपको क्रोम ब्राउजर पर Zomato लॉगइन करना होगा।
- लॉगइन करने के बाद आपको क्रोम ब्राउजर पर सबसे ऊपर दिए गए URL बार के बराबर में दिए गए एक्सटेंशन के विकल्प पर टैप करना होगा।
- यहां आपको Zomato Spending Calculator दिखाई देगा इस पर क्लिक कर दें।
- फिर स्क्रीन पर एक छोटा-सा पॉपअप आएगा और उसमें आपको आपकी Total Spending दिखाई दे जाएंगी। यहां आपको पता चलेगा कि आपने कितना पैसा अब तक Zomato पर खर्च किया है।
- इसका भी वही तरीका है। आप Spending Calculator For Zomato And Swiggy एक्सटेंशन को क्रोम पर एड कर लें।
- इसके बाद आपको Zomato या Swiggy में से किसी एक को लॉगइन करना है और फिर एक्सटेंशन पर क्लिक करके आप यह देख पाएंगे कि आपने अभी तक खानी पीने में कितना खर्च किया है।
- इस एक्सटेंशन से आप Zomato या Swiggy किसी का भी खर्च देख सकते हैं कि आपने अभी तक इन पर कितना पैसा खर्च किया है।