ऐपशहर

टॉप 7 Front Load Washing Machine, बेहतर धुलाई के साथ मिलेगा अच्‍छा वॉश एक्सपीरियंस

फ्रंट-लोड वॉशिंग मशीन हमेशा ही बहुत काम आती हैं। टॉप-लोड वॉशिंग मशीन की तुलना में यह थोड़ी महंगी यह मशीन बेस्ट परफॉर्मेंस देती हैं और ड्यूरेबल भी होती हैं। इन बजट फ्रेंडली फ्रंट-लोड वॉशिंग मशीन के टॉप 7 मॉडल के बारे में यहां जानिए।

Authored by दीप्ति गुप्ता | Navbharat Times 23 Mar 2024, 12:15 pm
कपड़े धोने का काम बेहद आसान बनाने के लिए फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन घर ले आइए। हाई स्पिन स्‍पीड वाली यह मशीन कपड़ों को तेजी से सुखाती हैं। इसमें पानी और बिजली की खपत भी कम होती है। इसलिए बिजली के भारी भरकम बिल भूल जाइए।
नवभारतटाइम्स.कॉम टॉप Front Load Washing Machine


फ्रंट-लोड वॉशिंग मशीन के कई विकल्पों में से अपनी जरूरत के हिसाब से सही वाॅशिंग मशीन का चुनाव करने के लिए यह लिस्‍ट देखें। अलग-अलग कैपेसिटी वाली टॉप 7 फ्रंट-लोड वॉशिंग मशीनों के

ऑप्शन यहां मौजूद हैं। कपड़ों की बेहतर सफाई के लिए इनमें ढेर सारे प्रोग्राम दिए गए हैं।

फ्रंट लोड वॉशिंग मशीनक्षमतास्‍टार रेटिंगAmazon प्राइस
LGTouch Control Fully Automatic Front Load Washing Machine8.0 kgअमेजन पर नई है₹33,990
Whirlpool Xpert Care 8kg 5 Star Inverter Fully-Automatic Front Load Washing Machine8.0 kg3.7₹30,490
IFB 6.5 Kg 5 Star Front Load Washing Machine6.5 kg4.2₹30,490
Samsung AI Control Fully Automatic Front Loading Washing Machine7.0 kg4.4₹31,990
Bosch 7 kg 5 Star Fully-Automatic Front Loading Washing Machine7.0 kg4.3₹30,490
LG 5 Star Inverter Direct Drive Fully Automatic Front Load Washing Machine8 kg4.3₹32,490
Samsung 7 Kg 5 Star Eco Bubble Technology7.0 kg4.0₹38,000

LG Touch Control 8.0 kg Fully Automatic Front Loading Washing Machine

LGTouch Control Fully Automatic Front Load Washing Machine
GET THIS
इन बिल्‍ट हीटर के साथ एलजी फ्रंट-लोड वॉशिंग मशीन 6-मोशन कंट्रोल टेक्नोलॉजी के साथ आती है, जो कपड़ों को नुकसान पहुंचाए बगैर डीप क्‍लीन करती है। इसके ड्रम के साथ जो मोटर लगी है, वह इस्तेमाल के दौरान मशीन से आने वाले शोर और कंपन को कम रखती है। इससे टूट-फूट होने का खतरा भी कम हो जाता है। इसमें मिलने वाला स्टीम वॉश फीचर कपड़ों से धूल के कण, पालतू जानवरों के बाल, पोलन और एलर्जन को हटाता है।
इसमें वाटरप्रूफ टच पैनल, चाइल्ड लॉक और ऑटो रीस्टार्ट जैसे खास फीचर्स हैं। इसके अलावा, इसमें एक स्मार्ट डायग्नोसिस फंक्शन भी दिया गया है। इसके लिए बस आपको अप्लायंस को SmartThinQ ऐप से जोड़ना है और मशीन से जुड़ी हर चीज की जानकारी आपको अपने स्मार्टफोन पर मिलना शुरू हो जाएगी।
क्षमता: 8.0 किलो
स्टार रेटिंग: 4.4

Whirlpool Xpert Care 8kg 5 Star Inverter Fully-Automatic Front Load Washing Machine

Whirlpool Xpert Care 8kg 5 Star Inverter Fully-Automatic Front Load Washing Machine
GET THIS
ओजोन एयर रिफ्रेश टेक्नोलॉजी वाली यह मशीन मैजेस्टिक सिल्वर कलर में परफेक्ट लगती है। इसमें बेहतर सफाई और कपड़ों की क्वालिटी मेंटेन करने के लिए 6th सेंस सॉफ्ट मूव टेक्नोलॉजी भी है। यह कपड़ों के लोड के अनुसार ड्रम की स्‍पीड को अपने आप एडजस्‍ट करती है। इसमें स्टीम वॉश टेक्नोलॉजी भी है जो कपड़ों में बैक्टीरिया को भी साफ करती है. इसका एलईडी डिस्प्ले टच कंट्रोल के साथ मिलता है।
क्षमता: 8 किलोग्राम
स्टार रेटिंग: N/A

IFB 6.5 Kg 5 Star Front Load Washing Machine

IFB 6.5 Kg 5 Star Front Load Washing Machine
GET THIS
आईएफबी 5 स्‍टार फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन स्टीम पावर के साथ आती है, जिससे कपड़े न सिर्फ साफ होते हैं, बल्कि उन पर लगे बैक्टीरिया भी खत्म हो जाते हैं। यह वॉशिंग मशीन 6.5 किलो की है, जो छोटे परिवारों के लिए उपयुक्त है। इसमें लगी मोटर की अधिकतम रोटेशन स्‍पीड 1000 RPM है, जो कि कपड़ों को जल्दी सुखाने में मदद करती है।
इसमें 10 तरह के वॉश प्रोग्राम्स हैं, जो आपको फैब्रिक और कपड़ों के लोड के मुताबिक, वॉशिंग का तरीका चुनने की सुविधा देते हैं। इसमें स्मार्ट LED लिट प्रोग्राम सिलेक्टर नॉब और डिजिटल डिस्प्ले है। मशीन की बॉडी स्टेनलेस स्टील से बनाई गई है, जो मजबूत होने के साथ ही जंग से बची रहती है। इससे आप मशीन का लंबे समय तक आसानी से इस्तेमाल कर पाएंगे।
क्षमता: 6.5 किलो
स्टार रेटिंग: 4.2

Samsung 7kg AI Control Fully Automatic Front Loading Washing Machine

Samsung AI Control Fully Automatic Front Loading Washing Machine
GET THIS
अगर आप एक ऐसी वॉशिंग मशीन की तलाश में हैं, जो कपड़े अच्छे से धोए और बिजली भी ज्यादा न खींचे, तो सैमसंग की यह फ्रंट लोड मशीन बेस्‍ट ऑप्‍शन है। इसमें ताकतवर हाइजीन सिस्टम साइकिल है, जो वॉशिंग क्वालिटी को बेहतर बनाते हुए कपड़े को ज्यादा गहरी सफाई देता है। इसका ईको ड्रम, मशीन के ड्रम को गंदगी और कीटाणुओं से बचाकर रखता है।
डिले एंड, चाइल्ड लॉक, साइलेंट वॉश जैसे कई स्मार्ट फीचर्स इसे हर भारतीय घर के लिए परफेक्ट चॉइस बनाते हैं। इसमें AI कंट्रोल का फीचर भी मिलता है, जिससे आप मशीन और ड्रायर को Wi-Fi के जरिए कनेक्‍ट कर कंट्रोल कर सकते हैं। यह वॉशिंग मशीन 5 स्‍टार पावर रेटिंग के साथ आती है, जिससे बिजली की अच्‍छी खासी बचत हो जाती है।
क्षमता: 7 किलो
स्टार रेटिंग: 4.4

Bosch 7 kg 5 Star Fully-Automatic Front Loading Washing Machine

Bosch 7 kg 5 Star Fully-Automatic Front Loading Washing Machine
GET THIS
इन-बिल्ट हीटर वाली यह मशीन 3 से 4 लोगों के परिवार के लिए बेस्ट है। 1200 RPM स्पिन स्पीड के साथ इसमें कपड़े तेजी से सूखते हैं। इस मशीन पर 2 साल और मोटर पर 12 साल की वारंटी मिलती है। इसमें 15 वॉश प्रोग्राम जैसे क्विक 15'/30, रिंस, कॉटन 60°C लेबल और एलर्जी प्लस भी मिल जाते हैं। ईको साइलेंस ड्राइव, एंटी बैक्टीरिया, एंटी-टैंगल, स्पीड परफेक्ट जैसे खास फीचर भी इसमें दिए जाते हैं।
क्षमता: 7 किलोग्रामग्राम
स्टार रेटिंग: 4.3

LG 5 Star Inverter Direct Drive Fully Automatic Front Load Washing Machine

LG 5 Star Inverter Direct Drive Fully Automatic Front Load Washing Machine
GET THIS
अगर आपकी फैमिली बड़ी है, तो आप 8 किलो की एलजी फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन खरीद सकते हैं। इसमें 5 स्‍टार पावर रेटिंग आती है, जिससे कपड़ों की धुलाई करते वक्‍त ऊर्जा और पानी की खपत भी बहुत कम होती है। यह वॉशिंग मशीन इनवर्टर तकनीक पर चलती है, जिससे बिजली के बिल की टेंशन नहीं रहती।
इसकी 1400 RPM की हाई स्‍पीड स्पिन, कपड़े तेजी से सुखाती है। यह फुली ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन 14 वॉश प्रोग्राम के साथ आती है। आप चाहें, तो इसमें और भी कई वॉश प्रोग्राम डाउनलोड कर सकते हैं। इसमें एलजी थिंक्‍यू का खास फीचर दिया गया है, जो Wi-Fiसे कनेक्‍ट होकर कपड़े धोने के प्रोसेस को और सुविधाजनक बनाता है।
स्‍मार्ट रिमोट कंट्रोल की मदद से इसे कहीं से भी ऑपरेट किया जा सकता है। चाइल्‍ड लॉक , टाइम डिले, इनवर्टर डायरेक्ट ड्राइव मोटर और इनबिल्ट हीटर जैसी सुविधाओं से लेस यह वॉशिंग मशीन हर घर के लिए आदर्श है।
क्षमता: 8 किलो
स्टार रेटिंग: 4.5

Samsung 7 Kg 5 Star Eco Bubble Technology Front Loading Washing Machine

Samsung 7 Kg 5 Star Eco Bubble Technology
GET THIS
ईको बबल टेक्नोलॉई वाली यह मशीन AI कंट्रोल और वाईफाई ऑफर करती है। फुली ऑटोमेटिक इस मशीन में डिजिटल इनवर्टर मोटर भी मिल जाती है।1200 RPM की स्पिन स्पीड के साथ, इसमें कपड़े तेजी से सूखते हैं। इसमें 22 वॉश प्रोग्राम भी दिए गए हैं। यह 3 से 4 लोगों के परिवार के लिए बेस्ट मशीन है। इन-बिल्ट हीटर के साथ मशीन में अक्प्दों की बेहतर धुलाई होती है।
क्षमता: 7 किलोग्राम
स्टार-रेटिंग: 4.0

अक्‍सर पूछे जाने वाले सवाल-

  1. फ्रंट-लोड वॉशिंग मशीन बेहतर है या टॉप-लोड वॉशिंग मशीन?
    इन दोनों प्रकार की वॉशिंग मशीन को कपड़े धोने के उद्देश्य को पूरा करने के लिए डिजाइन किया गया है। यह दोनों ही समान रूप से अच्‍छी हैं। हालांकि, अगर आप कुछ एक्‍स्‍ट्रा फीचर्स जैसे स्टीम वॉश, बेबी केयर वॉश चाहते हैं, तो फ्रंट-लोड वॉशिंग मशीन आपके लिए बेस्‍ट ऑप्‍शन है।
  2. कंबल धोने के लिए किस आकार की वॉशिंग मशीन उपयुक्त है?
    जवाब- कंबल और रजाई को 8 किलो या इससे ज्‍यादा क्षमता वाली वॉशिंग मशीन में सुरक्षित रूप से धोया जा सकता है।
  3. क्या मैं वॉशिंग मशीन को वॉशिंग साइ‍किल के बीच में बंद कर सकता हूं ?
    नहीं। हालांकि, अगर ऐसी कोई जरूरत है, तो फुली ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन के मामले में पॉज या स्टॉप बटन दबा सकते हैं।
  4. सबसे अच्‍छी एलजी फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन कौन सी है ?
    LG 8 kg 5 Star Inverter Wi-Fi Fully-Automatic Front Loading Washing MachineLG Touch Control 8.0 kg Fully Automatic Front Loading Washing Machine
  5. क्‍या सैमसंग ब्रांड की वॉशिंग मशीन अच्‍छी हैं ?
    कई सालों से भारत में सैमसंग कंपनी के प्रोडक्‍ट इस्‍तेमाल किए जा रहे हें। सैमसंग के होम एप्लायंसेस हो या कोई अन्य प्रोडक्ट, वे अपनी बेस्‍ट क्‍वालिटी के लिए जाने जाते हैं। यही वजह है कि भारत में इस ब्रांड की फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन्स भी काफी पसंद की जाती हैं। तो आप भी इस ब्रांड को अपने लिए चुन सकते हैं। हालांकि, किसी भी मशीन को लेने से पहले उसके फीचर्स से लेकर अन्य चीजों के बारे में अच्छे से जानकारी जरूर ले लें।
लेखक के बारे में
दीप्ति गुप्ता
दीप्ति गुप्‍ता पिछले 15 सालों से मीडिया इंडस्‍ट्री में हैं। शुरुआत हुई दैनिक समाचार पत्र दैनिक भास्‍कर से। यहां लाइफस्‍टाइल, हेल्‍थ, ट्रेवल, एजुकेशन जैसी खबरों के साथ करियर शुरू किया। सिटी रिपोर्टिंग में भी कई प्रभावी लेख लिखे। लेकिन पिछले 11 सालों से फ्रीलांस राइटर के तौर पर काम कर रही हैं। मौजूदा समय में ये NBT में फ्रीलांस लाइफस्‍टाइल राइटर हैं। ब्‍यूटी, ट्रेवल, हेल्‍थ, पैरेंटिंग, रिलेशनशिप, DIY जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं। इनका पसंदीदा विषय हेल्‍थ है। इनका उद्देश्य आसान शब्‍दों में लोगों को स्‍वास्‍थ्‍य से जुड़ी खबरें प्रदान करना और उन्‍हें स्‍वस्‍थ जीवन जीने के लिए प्रोत्‍साहित करना है। लाइफस्‍टाइल के अलावा दीप्ति को फूड, मार्केटिंग जैसे सब्‍जेक्‍ट पर लिखना पसंद है। अपने खाली समय में बेकिंग करना, म्‍यूजिक सुनना, लोगों से बातचीत करना और घूमना-फिरना इन्‍हें अच्‍छा लगता है।... और पढ़ें

अगला लेख

Top rated productsकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग