ऐपशहर

अजंता-एलोरा की गुफाएं बनेंगी बौद्ध टूरिस्ट हॉटस्पॉट

महाराष्ट्र में बौद्ध पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार काफी प्रयास कर रही है पिछले महीने ही राज्य सरकार ने केन्द्र सरकार के पर्यटन मंत्रालय के साथ मिलकर इंटरनैशनल बुद्धिस्ट कॉनक्लेव का आयोजन औरंगाबाद में किया था।

नवभारतटाइम्स.कॉम 13 Sep 2018, 3:43 pm
महाराष्ट्र में बौद्ध पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार काफी प्रयास कर रही है पिछले महीने ही राज्य सरकार ने केन्द्र सरकार के पर्यटन मंत्रालय के साथ मिलकर इंटरनैशनल बुद्धिस्ट कॉनक्लेव का आयोजन औरंगाबाद में किया था। औरंगाबाद में ही प्रसिद्ध अजंता और एलोरा की गुफाएं मौजूद हैं। बुद्धिज्म टूरिज्म मैप पर अजंता एलोरा की गुफाओं को टूरिस्ट हब के रूप में स्थापित करने के लिए राज्य सरकार कई प्रयास कर रही है।
नवभारतटाइम्स.कॉम Ajanta Caves


अंजता-एलोरा के करीब बनेंगी मॉनेस्ट्री और बुद्धिस्ट थीम पार्क
राज्य सरकार बुद्धिस्ट देशों को अंजता और एलोरा के पास बुद्धिस्ट थीम पार्क और मॉनेस्ट्री पार्क बनाने के लिए अपना लैंड बैंक देने को भी तैयार है। इसके लिए राज्य सरकार इन देशों में संपर्क कर रही है।

अंजता-एलोरा में मिलेंगी यात्रियों को वर्ल्ड क्लास सुविधाएं
केन्द्रीय पर्यटन मंत्रालय ने अंजता और एलोरा की गुफाओं को अपने आइकॉनिक डेस्टिनेन प्रोजेक्ट के लिए चुना है जिसमें इन गुफाओं के आसपास पर्यटकों को विश्व स्तरीय सुविधाएं दी जाएंगी। इसके अलावा हाइवे मिनिस्ट्री से भी औरंगाबाद के आसपास बेहतर सड़क नेटवर्क बनाने के लिए करार किया गया है।

महाराष्ट्र में हैं कई बौद्ध पर्यटन स्थल
महाराष्ट्र में बौद्ध टूरिज्म का काफी स्कोप है यहां कई बौद्ध पर्यटन स्थल हैं जैसे नालासोपारा का स्तूप, गोराई में ग्लोबल विपासना पैगोड़ा, बोरीवली में मंडपेश्वर की गुफाएं आदि।

अगला लेख

Travelकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर