ऐपशहर

मथुरा में बनेगा एशिया का सबसे बड़ा पार्क, सरकार ने दी मंजूरी

उत्तर प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए यूपी सरकार मथुरा में एशिया का सबसे बड़ा पार्क या कहे सिटी फॉरेस्ट बनाने जा रही है। 400 एकड़ में बनने वाला यह पार्क वृंदावन में कालीदह घाट के पास बनेगा।

नवभारतटाइम्स.कॉम 7 Aug 2018, 12:33 pm
उत्तर प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए यूपी सरकार मथुरा में एशिया का सबसे बड़ा पार्क या कहे सिटी फॉरेस्ट बनाने जा रही है। 400 एकड़ में बनने वाला यह पार्क वृंदावन में कालीदह घाट के पास बनेगा। इस पूरे प्रोजेक्ट को सरकार की मंजूरी मिल गई है और इस महीने के आखिर में इसका काम शुरू हो जाएगा। इस पार्क के बनने के बाद उत्तर प्रदेश में धार्मिक पर्यटन के क्षेत्र में तेजी देखने को मिल सकती है।
नवभारतटाइम्स.कॉम vrindavan


एशिया का सबसे बड़ा पार्क
यह एशिया का सबसे बड़ा पार्क होगा जिसका क्षेत्रफल करीब 400 एकड़ है यह पार्क लखनऊ में बनें जनेश्वर मिश्रा पार्क से बड़ा है जिसका क्षेत्रफल 376 एकड़ है। उत्तर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा ने हमारे सहयोगी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि इस पार्क के लिए यूपी सरकार बृज परिषद को 100 करोड़ रुपए आवंटित कर चुकी है। इसके अलावा गोवर्धन परिक्रमा के लिए केन्द्रीय पर्यटन मंत्री केजे अल्फोंस भी 50 करोड़ देने की घोषणा कर चुके हैं।

इसी महीने होगा उद्घाटन
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस महीने 31 अगस्त को प्रोजेक्ट्स की नींव रखेंगे। इस प्रोजेक्ट को पूरा होने में 1.5 साल लगेगा और प्रत्येक चरण पूरा होने पर इसकी जानकारी दी जाएगी। श्रीकांत शर्मा ने बताया कि बृज घाट को उसी तरह से संवारा जाएगा जैसे की पौराणिक कहानियों में इसका जिक्र किया जाता है।

पर्यटकों के लिए बढ़ेंगी सुविधाएं
मथुरा-वृंदावन में पर्यटकों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटकों की सुविधाओं को बढ़ाया जाएगा। सप्तकोसी गिरिराज परिक्रमा और ठाकुर जी परिक्रमा समेत सभी परिक्रमाओं को ‘नो व्हीकल’ जोन में रखा जाएगा। पर्यटकों को साफ सुथरा और इको फ्रेंडली वातावरण उपलब्ध कराने के लिए कई प्रयास किए जाएंगे। प्रदूषण घटाने के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों को चलाया जाएगा।

अगला लेख

Travelकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर