ऐपशहर

Delhi NCR की इन जगहों पर लें Navratri Special Food का मजा

आप व्रत हों या न हों व्रत का खाना मुंह में पानी ला देता है। दिल्ली की कुछ फेमस जगहें हैं जहां नवरात्र के दौरान एक बार जरूर जाना चाहिए।

टाइम्स न्यूज नेटवर्क 5 Apr 2019, 4:45 pm
नवरात्र शुरू होने वाली हैं ऐसे में कई लोगों को बाहर खाना जरूर मुश्किल हो जाता है। अगर आप दिल्ली में रहते हैं या फिर नवरात्र के दौरान यहां हैं तो आपके लिए व्रत के दौरान कई बढ़िया ऑप्शंस मिल जाएंगे। नवरात्र के 9 दिन हिंदू मान्यता के दौरान काफी पवित्र माने जाते हैं और इस दौरान लोग खाने-पीने का काफी ध्यान रखते हैं और कुछ नियमों का भी पालन करते हैं। इस बात का ध्यान रखते हुए कई रेस्ट्रॉन्ट्स नवरात्र स्पेशल खाना सर्व करते हैं। यहां देखें कुछ फेमस ऑप्शंस...
नवभारतटाइम्स.कॉम व्रत थाली


सात्विक, सिलेक्ट सिटी वॉक, साकेत
नवरात्र के वक्त इस रेस्ट्रॉन्ट में स्पेशल थाली सर्व की जाती है। लोगों की मानें तो यह दिल्ली की बेस्ट नवरात्र थालियों में से एक है।

सोडा बॉटल ओपनर वाला (दिल्ली एनसीआर)
व्रत रहने वालों के लिए दिल्ली में एक बढ़िया ऑप्शन है सोडा बॉटल ओपनर वाला। इसकी कई ब्रांचेस दिल्ली एनसीआर में हैं। इस रेस्ट्रॉन्ट में पारसी क्वीजीन भी बढ़िया मिलता है। नवरात्र के बाद आप यहां आकर पारसी फूड भी खा सकते हैं।

कर्मा किसमत, ग्रेटर कैलाश 2
यह रेस्ट्रॉन्ट अपने अवधी खाने केलिे मशहूर है, यहां नवरात्र स्पेशल भी जबरदस्त है। यहां आपको नवरात्र स्पेशल सूप (टमैटो शोरबा) भी मिलेगा।

हल्दीराम
वेजिटेरियंस का यह ऑल टाइम फेवरिट रेस्ट्रॉन्ट है। हल्दीराम की नवरात्र थाली में बढ़िया फूड आइटम्स और मिठाइयां मिलती हैं।

नाथूज स्वीट, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी कम्युनिटी सेंटर
दिल्ली में नाथू का नाम काफी फेमस है यहां हर अकेजन पर आपको बढ़िया ट्रीट मिल सकती है। इसके न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी ब्रांच में आपको बेहतरीन नवरात्र स्पेशल थाली मिल सकती है।

अगला लेख

Travelकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर