ऐपशहर

पंजाब जा रहे हैं तो इन स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद लेना न भूलें

पंजाब को न सिर्फ देशी बल्कि विदेशी पर्यटक भी बहुत पसंद करते हैं। पंजाब का खानपान हो, पहनावा हो, प्रसिद्ध स्थल हो, सभी अपने आप में यूनिक होते हैं।

नवभारतटाइम्स.कॉम 30 Jun 2019, 6:15 pm
पंजाब को न सिर्फ देशी बल्कि विदेशी पर्यटक भी बहुत पसंद करते हैं। पंजाब का खानपान हो, पहनावा हो, प्रसिद्ध स्थल हो, सभी अपने आप में यूनिक होते हैं। इसके अलावा पंजाब के लोगों की भाषा पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करती है। इस सबके अलावा पंजाब का स्वादिष्ट खाना पर्यटकों को अपनी तरफ खींचता है। पंजाबी खाने के देशी से लेकर विदेशों तक दिवाने रहते हैं। अगर आप भी पंजाब घूमने का प्लान बना रहे हैं तो यहां के कुछ स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद लेना ना भूलें।
नवभारतटाइम्स.कॉम food


पराठा
पंजाब के खानों की बात करें तो यहां के पराठे बहुत मशहूर हैं। पराठे में आपको बहुत सी वरायटी मिल जाएगी। इनमें आलू, गोभी, मटर, गाजर, मूली आदि के पराठों का स्वाद ले सकते हैं। इन अलग-अलग वरायटी पराठों के साथ अचार, मक्खन और दही इनका स्वाद और भी बढ़ देता है।


सरसों का साग
पर्यटक पंजाब घूमने आएं और सरसों के साग का स्वाद न लें ऐसा हो नहीं सकता। सरसों के साग के स्वाद की बात करें तो पंजाब में ही नहीं भारत में प्रसिद्ध है। एक बात जरूर है कि पंजाब में सरसों के साग के खाने की जो बात होती है, वह और कहीं नहीं होती है।


दाल तड़का
हर घर और होटल में साधारण अरहर की दाल तो बनती लेकिन पंजाब में बनने वाली दाल तड़का का अलग ही स्वाद होता है। पंजाब ने साधारण दाल को अपने तरीके से तड़का लगाकर और अधिक स्वादिष्ट बना दिया।


तंदूरी नान
लगभग होटलों पर मिलने वाली तंदूरी नान का चलन पंजाब से शुरू हुआ। इसलिए पंजाब में नान खाने का अपना अलग ही मजा है। पंजाब में नान कई तरह की वरायटी में खाने को मिलेगी। अलग-अलग तरह की नान में आपको पनीर, चिकन और आलू-गोभी से भरी नान भी मिलेगी।


दाल मखनी
दाल मखनी पंजाब से निकला ऐसा व्यंजन है जिसने घर-घर में जगह बना ली। इसके अलावा लगभग होटलों पर आपको दाल मखनी मिल जाती है। पंजाब जाने वाले पर्यटक दाल मखनी का स्वाद जरूर लेते हैं।


लस्सी
बड़े गिलास में लस्सी पीने का सीन पंजाब में ज्यादा देखने को मिलता है। यहां आने वाले पर्यटक लस्सी का स्वाद जरूर लेते हैं। लस्सी को मलाईदार दही से तैयार किया जाता है। लस्सी तो हर शहर में मिल जाती है लेकिन इन पंजाबी लस्सी की बात ही कुछ और है।

अगला लेख

Travelकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर