ऐपशहर

गया पिंडदान के लिए जा रहे हैं तो ये दिलचस्प चीजें भी करें

पिृत पक्ष के दौरान बोधगया में पर्यटकों की भीड़ बढ़ जाती है। यह स्थान बौद्ध धर्म में तो खास स्थान रखता ही है बल्कि हिंदू धर्म में भी इसे पवित्र माना जाता है इसलिए बड़ी संख्या में यहां लोग पितृ पक्ष के दौरान पिंडदान करने आते हैं।

नवभारतटाइम्स.कॉम 8 Oct 2018, 4:01 pm
पिृत पक्ष के दौरान बोधगया में पर्यटकों की भीड़ बढ़ जाती है। यह स्थान बौद्ध धर्म में तो खास स्थान रखता ही है बल्कि हिंदू धर्म में भी इसे पवित्र माना जाता है इसलिए बड़ी संख्या में यहां लोग पितृ पक्ष के दौरान पिंडदान करने आते हैं। बोधगया यात्रा के दौरान अगर आपके पास समय है तो आप अपने धार्मिक कार्यों से फ्री होकर काफी कुछ कर सकते हैं जिससे आपका समय भी यादगार बन जाएगा। यहां हम आपको बोधगया में करने के लिए ऐसी ही कुछ खास चीजों की जानकारी दे रहे हैं।
नवभारतटाइम्स.कॉम sun temple


कुंदन बाजार
यह बोधगया में किसी बाजार का नाम नहीं बल्कि एक दुकान का नाम है जो एक गेस्टहाउस में स्थित है यहां से आप घर ले जाने के लिए सोवेनियर्स की खरीदारी कर सकते हैं। यहां आप कपड़े, भगवान बुद्ध की मूर्ति, गिफ्ट आउटम आदि खरीद सकते हैं। अगर आपको किताबें पढ़ने का शौक है तो यहां धर्म से जुड़ी कई किताबें भी मिल जाएंगी। यहां सारा सामान किफायती कीमत पर मिलता है लेकिन बार्गेन करने का विकल्प भी खुला है।

80 फीट ऊंची भगवान बुद्ध की मूर्ति देखने जाएं
यह मूर्ति बोधगया के प्राइम अट्रैक्शन्स में से एक है। भगवान बुद्ध की यह मूर्ति बैठी हुई अवस्था में ध्यान की मुद्रा में है। इसे बनाने में 7 साल और 12 हजार मजदूरों की मेहनत लगी थी। यह मूर्ति महाबोधि मंदिर के बगल में ही स्थित है। बोधगया में इस मूर्ति को देखा बिल्कुल भी न भूलें।

जयप्रकाश पार्क में प्रकृति के बीच कुछ पल बिताएं
महाबोधि मंदिर के पास ही जयप्रकाश पार्क स्थित है। यहां आप प्रकृति की गोद में कुछ समय बिता सकते हैं। चारो तरफ हरियाली और शांति आपको अलग ही अनुभव देगी। आप पार्क के अंदर रोज गार्डन में भी जा सकते हैं। यहां लोग मानसिक शांति के लिए आते हैं। यहां आप जॉगिंग भी कर सकते हैं पार्क के चारो ओर दौड़ने के लिए रास्ता बना है।

दक्षिणार्क सूर्य मंदिर
यह एक प्राचीन मंदिर है जो आपको बीते समय में ले जाएगा। इस मंदिर का जिक्र वायु पुराण में भी किया गया है। जो लोग गया में पिंड दान करने जाते हैं उनके लिए बेहद खास है। मंदिर के पास ही सूर्य कुंड में श्रद्धालु पिंड दान करते हैं। इस मंदिर की वास्तुकला बेहद सरल लेकिन आकर्षक है।

अगला लेख

Travelकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर