ऐपशहर

मुंबई के नजदीक लोकप्रिय वीकेंड गेटवे, छुट्टिया मनाने का बेहतर विकल्प

मुंबई के नजदीक कई ऐसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल है जहां आप वीकेंड पर अच्छा समय बिता सकते हैं। बस आप अपनी पसंद के हिसाब से अपने डेस्टिनेशन का चयन करें। आप अडवेंचर, नेचर, इतिहास आदि इनमें से किसी भी थीम से जुड़े पर्यटक स्थल का चयन कर सकते हैं यहां हम आपको मुंबई के नजदीक ऐसे ही प्रमुख वीकेंड गेटवे की जानकारी दे रहे हैं

नवभारतटाइम्स.कॉम 26 Jun 2018, 11:49 am
मुंबई के नजदीक कई ऐसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल है जहां आप वीकेंड पर अच्छा समय बिता सकते हैं। बस आप अपनी पसंद के हिसाब से अपने डेस्टिनेशन का चयन करें। आप अडवेंचर, नेचर, इतिहास आदि इनमें से किसी भी थीम से जुड़े पर्यटक स्थल का चयन कर सकते हैं यहां हम आपको मुंबई के नजदीक ऐसे ही प्रमुख वीकेंड गेटवे की जानकारी दे रहे हैं जहां कम बजट में आप यादगार समय गुजार सकते हैं।
नवभारतटाइम्स.कॉम weekend destination near mumbai


माथेरन
वेस्टर्न घाट की ऊंचाई पर बसा माथेरन मुंबई का सबसे पुराना हिल स्टेशन है। मुंबई के लोगों की वीकेंड डेस्टिनेशन सूची में यह स्थान सबसे ऊपर होता है। हरियाली और पहाड़ों से घिरा माथेरन न केवल मुंबई बल्कि देशभर से पर्यटकों को आकर्षित करता है। नेरल-माथेरन टॉय ट्रेन की सवारी आपकी छुट्टियों में चार चांद लगा देगी। यह मुंबई के आसपास के सबसे अच्छे वीकेंड डेस्टिनेशन में से एक है।

मुंबई से दूरी- 83 किलोमीटर
प्रमुख आकर्षण- पेनोरममा पॉइंट, हार्ट पॉइंट, मलंग पॉइंट, वन ट्री हिल, लुइसा पॉइंट, इको पॉइंट, चारलॉट लेक, लॉर्ड्स पॉइंट
माथेरन में क्या करें- पैदल सैर, ट्रेकिंग, घाटियों को पार करना, घुड़सवारी, नेरल-माथेरन टॉय ट्रेन सवारी

लोनावाला-खंडाला
यह जुड़वा हिल स्टेशन मुंबई के लोगों के दिल में बसते हैं। वीकेंड पर यहां रोड ट्रिप से जा सकते हैं। यह स्थान हर तरह के लोगों को पसंद आता है। प्राकृतिक खूबसूरती के अलावा यहां कई झीलें हैं जहां आप अच्छा समय गुजार सकते हैं।

मुंबई से दूरी- 93 किलोमीटर
प्रमुख आकर्षण- ड्यूक्स नोज, कोरीगढ़ किला, लोहागढ़, कार्ला और भाजा गुफा, बेडसा गुफा, तुंगरली झील आदि

अलीबाग
यह मुंबई के नजदीक प्रसिद्ध बीच डेस्टिनेशन स्थान है यहां मुंबई से सड़क के रास्ते या समुद्र में फेरी के जरिए भी पहुंचा जा सकता है। वीकेंड ट्रिप को थोड़ा अडवेंचर्स करने के लिए आप गेटवे ऑफ इंडिया से अलीबाग जाने के लिए फेरी भी ले सकते हैं। यहां आपको कई तरह की आउटडोर एक्टिविटी करने को मिलेंगी। दो दिन बिताने के लिए यह मुंबई के नजदीक परफेक्ट डेस्टिनेशन है।

मुंबई से दूरी- 95 किलोमीटर
प्रमुख आकर्षण- वर्सोली बीच, विक्रम विनायक मंदिर, अलीबाग का किला, कीहिम बीच, कनेश्वर मंदिर, हीराकोट किला, कोलाबा का किला, अक्साई बीच आदि।
अलीबाग में क्या करें- वाटर स्पोर्ट्स और बर्ड सेंचुरी में बर्ड वॉचिंग

कर्जत
कर्जत मुंबई के नजदीक स्थित वीकेंड गेटवे डेस्टिनेशन के सबसे बेहतरीन विकल्पों में से एक हैं जो उल्हास नदी की घाटी के मुहाने पर बसा है। यह स्थान अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है यहां प्राचीन गुफाएं, प्राकृतिक नजारे, पहाड़ और किले हैं। ट्रेकिंग के अलावा यहां कई तरह की अडवेंचर एक्टिविटी कराई जाती हैं। यह ट्रेक मुश्किल से लेकर आसान सभी तरह के होते हैं। आप अपनी पसंद के हिसाब से ट्रेक का चुनाव कर सकते हैं।

मुंबई से दूरी- 62 किलोमीटर
प्रमुख आकर्षण- उल्हास घाटी, भोर घाट, कोंडना गुफा और पेथ गुफा।

रायगढ़
कभी मराठा साम्राज्य की राजधानी रही रायगढ़ में अब केवल मराठा साम्राज्य से जुड़े अवशेष ही रह गए हैं। 17वीं सदी में बना रायगढ़ का किला यहां का प्रमुख आकर्षण है जो सहयाद्री पहाड़ी पर समुद्र तल से 2700 फीट की ऊंचाई पर बना है। किले तक पहुंचने के दो तरीके हैं या तो आप 1,737 सीढ़िया चढ़कर ऊपर पहुंचे या केबल कार से पहुंचे। रायगढ़ इतिहास पसंद लोगों के लिए शांत और प्राकृति के बीच बसा सबसे अच्छा स्थान है।

मुंबई से दूरी- 103 किलोमीटर
प्रमुख आकर्षण- रायगढ़ का किला, रायगढ़ संग्रहालय
रायगढ़ में क्या करें- लंबी पैदल यात्रा, केबल कार सैर, ट्रेकिंग

अगला लेख

Travelकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर