ऐपशहर

दिल्ली का अक्षरधाम मंदिर, दिल में बस जाएगा यहां का म्यूजिकल फाउंटेन

अक्षरधाम मंदिर का म्यूजिकल फाउंटेन काफी प्रसिद्ध है। इसे देखने दूर-दूर से लोग आते हैं। क्या बच्चे और क्या बूढ़े, यहां आकर हर किसी का मन रम जाता है। अगर आप दिल्ली में हैं तो आपको यहां जरूर जाना चाहिए।

नवभारत टाइम्स 7 Apr 2019, 12:29 pm
कॉमनवेल्थ खेलगांव के पास 100 एकड़ जमीन पर बने अक्षरधाम मंदिर को स्वामीनारायण मंदिर भी कहा जाता है। दुनिया के सबसे विशाल हिंदू मंदिर के तौर पर उसका नाम गिनेस बुक ऑफ रेकॉर्ड्स में भी दर्ज है। इसमें 10,000 साल पुरानी भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिकता और वास्तुकला को दर्शाया गया है। मंदिर परिसर के अंदर नीलकंठ नाम का एक थिअटर है, जहां स्वामीनारायण की जिंदगी की घटनाएं दिखाई जाती हैं। यहां का म्यूजिकल फाउंटेन भी बहुत खूबसूरत है। हर शाम यहां 15 मिनट का शो चलता है।
नवभारतटाइम्स.कॉम akshardham


अक्षरधाम मंदिर का म्यूजिकल फाउंटेन काफी प्रसिद्ध है। इसे देखने दूर-दूर से लोग आते हैं। क्या बच्चे और क्या बूढ़े, अक्षरधाम मंदिर आकर हर किसी का मन रम जाता है। अगर आप दिल्ली में हैं तो आपको यहां जरूर जाना चाहिए। आइए, आपको बताते हैं यहां की कुछ जरूरी बातें।

पढ़ें: नवरात्र में ज्वाला देवी के करें दर्शन, ऐसे पहुंचे माता के मंदिर

कहां: नोएडा मोड़, पांडव नगर, नई दिल्ली

टाइमिंग: मंदिर सुबह 9:30 से रात 8 बजे तक खुला रहता है। हालांकि, एंट्री सिर्फ 6 बजे तक ही होती है।

टिकट: मंदिर परिसर में एंट्री फ्री है।

फाउंटेन शो:
4 साल तक के बच्चों के लिए यह फ्री है, 12 साल तक बच्चों का टिकट 50 रुपये है, बाकी के लिए 100 रुपये।

एग्जीबिशन: 4 साल तक बच्चे: फ्री, 12 साल तक बच्चे: 50 रुपये, बाकी के लिए 100 रुपये

बता दें कि सोमवार को यह बंद रहता है।

अगला लेख

Travelकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर