ऐपशहर

'बॉस लेडी' Divya Agarwal पर बॉयफ्रेंड Varun Sood ने लुटाया प्‍यार, घर पर मना जीत का जश्‍न

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि दिव्या अग्रवाल (Divya Agarwal) केक काटती हुई नजर आ रही हैं। वहीं, उनके पास बैठे वरुण सूद (Varun Sood) उन्हें पकड़े हुए हैं।

नवभारतटाइम्स.कॉम 19 Sep 2021, 6:29 pm
'बिग बॉस ओटीटी' के पहले सीजन की विनर दिव्या अग्रवाल (Divya Agarwal) का घर पर काफी जोरदार तरीके से हुआ। दिव्या अग्रवाल के बॉयफ्रेंड वरुण सूद (Varun Sood) ने उनकी जीत का जश्न मनाया है। वरुण सूद ने अपनी गर्लफ्रेंड की जीत की खुशी पर पार्टी दी है। पार्टी के दौरान दोनों एक दूसरे पर प्यार बरसाते नजर आ रहे हैं। सेलिब्रेशन का वीडियो (Divya Agarwal Party Video) सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि दिव्या अग्रवाल केक काटती हुई नजर आ रही हैं। वहीं, उनके पास बैठे वरुण सूद उन्हें पकड़े हुए हैं। दिव्या अग्रवाल केक काटकर अपने दोस्तों और फैमिली मेंबर्स को खिलाती हैं। वह काफी खुश नजर आ रही हैं। इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

View this post on Instagram A post shared by Telly.bolly (@telly.bollyspynews)

दिव्या अग्रवाल और वरुण सूद रिलेशनशिप में हैं और वह दोनों अपने रिलेशन पर खुलकर बात करते हैं। वरुण सूद 'बिग बॉस ओटीटी' के दौरान अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचे थे। दिव्या अग्रवाल 'बिग बॉस' के कंटेस्टेंट रहे प्रियांक शर्मा की गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं।


बताते चलें कि 'बिग बॉस ओटीटी' की विनर दिव्या अग्रवाल को ट्रॉफी मिली है और 25 लाख रुपये भी मिले हैं। उन्होंने निशांत भट्ट को पीछे छोड़ते हुए 'बिग बॉस ओटीटी' का पहला सीजन अपने नाम किया। शो के होस्ट करण जौहर ने दिव्या अग्रवाल को ट्रॉफी दी।

अगला लेख

Tvकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर