ऐपशहर

Who is 'Bigg Boss 14' contestant Jaan Kumar Sanu: 3 साल की उम्र से गा रहे हैं जान, बहन हॉलिवुड सिंगर

Lesser known facts about bigg Boss 14 contestant Jaan Kumar Sanu: जान कुमार सानू की इन दिनों खूब चर्चा है। वह 'बिग बॉस 14' के पहले कंटेस्‍टेंट हैं। जान कुमार सानू की एक पहचान तो यह है कि वह कुमार सानू के बेटे हैं। लेकिन इससे अलग उनके बारे में और भी बहुत सी बातें हैं, जो बहुत से लोग नहीं जानते।

नवभारतटाइम्स.कॉम 3 Oct 2020, 11:34 pm
'बिग बॉस 14' के पहले कंटेस्‍टेंट के तौर पर जान कुमार सानू का नाम सामने आया। शो के लॉन्‍च इवेंट में ही जान कुमार सानू से सलमान खान ने दर्शकों को मिलवाया। तब से ही इंडस्‍ट्री के इस नए-नवेले स्‍टार को लेकर लोगों की दिलचस्‍पी बढ़ गई है। जान कुमार सानू, दिग्‍गज सिंगर कुमार सानू के बेटे हैं। वह भी अपने पिता की तरह सिंगिंग करते हैं। इसके अलावा भी जान कुमार सानू के बारे में ऐसी बहुत सी बातें हैं जो आपको जाननी चाहिए-
नवभारतटाइम्स.कॉम jaan-kumar-sanu
Lesser known facts about bigg Boss 14 contestant Jaan Kumar Sanu


  1. जान कुमार सानू कौन हैं?
    जान कुमार सानू एक सिंगर और म्‍यूजिश‍ियन हैं। उनका एक परिचय यह भी है कि वह दिग्‍गज सिंगर कुमार सानू और रीटा के बेटे हैं।
  2. जान कुमार सानू का जन्‍म कब हुआ और उनकी उम्र कितनी है?
    जान कुमार सानू की 26 साल है। उनका जन्‍म 16 अप्रैल 1994 को कोलाकाता में हुआ है।
  3. जान कुमार सानू का असली नाम क्‍या है?
    जान कुमार सानू का असली नाम जायेश भट्टाचार्या है।
  4. जान कुमार सानू से म्‍यूजिक की ट्रेनिंग कहां से ली है?
    जान कुमार सानू महज 3 साल की मासूम उम्र से गाना गा रहे हैं। वह तब से ही क्‍लासिकल म्‍यूजिक की ट्रेनिंग ले रहे हैं। उन्‍होंने सुभ्रा दासगुप्‍ता और मेवाती घराना के पंडित रतन मोहन शर्मा से ट्रेनिंग ली है।
  5. जान कुमार सानू ने कौन से गाने गाए हैं?
    जान ने आमिर खान की फिल्म 'तारे जमीन पर' के गाने 'बम बम बोले' को अपनी आवाज दी है। इसके अलावा वह बंगाली फिल्‍मों में भी गा चुके हैं। जान ने अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत साल 2016 में अपने पिता के पॉप्‍युलर सॉन्‍ग 'अकेले हम अकेले तुम' गाने से की थी।
  6. जान कुमार सानू कौन-कौन से म्‍यूजिकल इंस्‍ट्रूमेंट बजाते हैं?
    जान कुमार सानू सिंगर होने के साथ ही म्‍यूजिश‍ियन भी हैं। पियानो और गिटार से उन्‍हें खास लगाव है। वह यूट्यूब पर अपना खुद का एक चैनल भी चलाते हैं।
  7. जान कुमार सानू सिंगिंग के अलावा क्‍या करते हैं?
    जान कुमार सानू सिंगिंग के अलावा कार्टून शोज के लिए वॉइस ओवर आर्टिस्‍ट का काम भी करते हैं।
  8. जान कुमार सानू की हाईट कितनी है?
    जान कुमार सानू की हाईट 5 फीट 8 इंच यानी 174 सेमी है।
  9. जान कुमार सानू ने कहां से पढ़ाई की है?
    जान कुमार सानू ने कोलकाता के एके घोषण मेमोरियल स्‍कूल से पढ़ाई की है। उन्‍होंने कोलकाता यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री ली है।
  10. जान कुमार सानू के परिवार में कौन-कौन है?
    जान कुमार सानू की फैमिली में पिता कुमार सानू, मां रीटा भट्टाचार्या के अलावा सौतेली मां सलोनी सानू, भाई जेसी भट्टाचार्या और जिक्‍को भट्टाचार्या के अलावा बहन शैनॉन के और एनाबेल है।
  11. जान कुमार सानू का पहला म्‍यूजिक एल्‍बम कौन सा है?
    जान ने साल 2002 में बतौर सिंगर अपना पहला म्‍यूजिक एल्‍बम 'तोमरा सुनबे तो' लॉन्‍च किया था।
  12. जान कुमार सानू ने सबसे पहले किस फिल्‍म के लिए गाना गाया था?
    जान ने सबसे पहले 2003 में फिल्‍म 'एस्‍केप फ्रॉम तालिबान' के लिए गाना गाया था।
  13. जान कुमार सानू की मां और पिता का तलाक कब हुआ?
    जान कुमार सानू की मां रीटा भट्टाचार्या और पिता कुमार सानू का तलाक 1994 में हुआ था। उसी साल जान का जन्‍म भी हुआ।
  14. जान कुमार सानू के दोनों भाई क्‍या करते हैं?
    जान के भाई जेसी भट्टाचार्या पेशे से टीचर हैं, जबकि दूसरे भाई जिक्‍को भट्टाचार्या ग्राफिक डिजाइनर हैं।
  15. जान कुमार सानू की सौतेली बहनें क्‍या करती हैं?
    जान की बहन शैनॉन के हॉलिवुड सिंगर है। जबकि एनाबेल अभी पढ़ाई कर रही है।
  16. जान कुमार सानू की शादी कब हुई?
    जान कुमार सानू अभी सिंगल हैं। उनकी शादी नहीं हुई है।
  17. जान कुमार सानू के पहले सिंगल सॉन्‍ग का नाम क्‍या है?
    जान कुमार सानू के पहले सिंगल सॉन्‍ग के बोल हैं 'तू संदली'। इसे आगाज एंटरटेनमेंट ने लॉन्‍च किया था। यह एक रोमांटिक सॉन्‍ग है।

अगला लेख

Tvकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर