ऐपशहर

Bigg Boss 13: इनाम की राशि होगी दोगुनी?

सूत्रों की मानें तो इस बार बिग बॉस 13 के विनर को दोगुनी राशि दी जीएगी। यानी इस बार पुरस्कार राशि 50 लाख की जगह 1 करोड़ रुपये होगी

नवभारतटाइम्स.कॉम 12 Aug 2019, 3:46 pm
बिग बॉस 13 जल्द शुरू होने वाला है। दर्शकों को भी इसका बेसब्री से इंतजार है। इस रिऐलिटी शो फिर सलमान खान ही होस्ट करने वाले हैं। शो के निर्माता इस बार कुछ बदलाव भी करने वाले हैं।
नवभारतटाइम्स.कॉम bigg-boss


इस बार के शो में सिर्फ सिलेब्रिटीज कंटेस्टेंट होंगे। इस बार बिग बॉस का घर भी लोनावाला से बदल दिया गया है। मुंबई के गोरेगांव में बिग बॉस का घर होगा। इससे भी बड़ी खबर सामने आ रही है। सुत्रों की मानें तो इस बार बिग बॉस 13 के विनर को दोगुनी राशि दी जीएगी। यानी इस बार पुरस्कार राशि 50 लाख की जगह 1 करोड़ रुपये होगी।

चूंकि इस बार कंटेस्टेंट सिर्फ सिलेब्रिटीज होंगे तो निर्माताओं ने भी ईनाम की राशि बढ़ाने का ऐलान किया है।

वैसे सूत्रों की मानें तो इस बार कई बड़े नाम शो के हिस्सा हो सकते हैं। मुग्धा गोडसे, किरण राठौर, ऋचा भद्रा, रश्मि देसाई, आदित्य नारायण, मिहिका शर्मा को लेकर अफवाहों का बाजार गरम है।

अगला लेख

Tvकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर