ऐपशहर

KBC 13: हाउसवाइफ गीता गौर ने करोड़पति बन कायम की मिसाल, क्या जीत पाएंगी 7 करोड़?

'कौन बनेगा करोड़पति 13' (Kaun Banega Crorepati 13) को तीसरी करोड़पति मिल गई है। गीता गौर (Geeta Gaur) एक हाउसवाइफ हैं और उन्होंने एक करोड़ रुपये जीतकर मिसाल कायम की है। देखिए प्रोमो:

नवभारतटाइम्स.कॉम 8 Nov 2021, 12:58 pm
हिमानी बुंदेला (Himani Bundela) और साहिल अहिरवार (Sahil Ahirwar) के बाद 'कौन बनेगा करोड़पति 13' (Kaun Banega Crorepati 13) को अब तीसरा करोड़पति विनर भी मिल चुका है। गीता सिंह गौर (Geeta Singh Gaur) ने अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के शो में 1 करोड़ रुपये जीत लिए हैं।
नवभारतटाइम्स.कॉम गीता गौर बनीं केबीसी 13 की तीसरी करोड़पति
गीता गौर बनीं केबीसी 13 की तीसरी करोड़पति


गीता कपूर की उम्र 53 साल है और वह हाउसवाइफ में। मेकर्स ने गीता सिंह गौर वाले एपिसोड का प्रोमो रिलीज किया है। इस एपिसोड को आज रात यानी 8 नवंबर को टेलिकास्ट किया जाएगा।
View this post on Instagram A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

प्रोमो में गीता सिंह गौर 1 करोड़ रुपये जीतने के बाद 7 करोड़ के जैकपॉट सवाल के लिए गेम खेलती नजर आ रही हैं। 1 करोड़ की राशि जीतने पर अमिताभ बच्चन अपनी सीट से खड़े होकर गीता का हौसला बढ़ाते हैं और शुभकामनाएं देते हैं। प्रोमो में दिखाया गया है कि गीता गौर अपनी जिंदगी की दूसरी पारी के बारे में बता रही हैं।
View this post on Instagram A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

वह बताती हैं कि उनकी पूरी जिंदगी बच्चों की परवरिश में निकल गई, लेकिन दूसरी इनिंग वह खुद के लिए जीने की ख्वाहिश रखती हैं। गीता गौर की मात्र 19 साल की उम्र में शादी हो गई थी। इसके बाद उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी बच्चों को पालने में गुजार दी।

अगला लेख

Tvकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर