ऐपशहर

यूपी के भावेश झा की कहानी सुन अमिताभ हुए इमोशनल!

गुरुवार अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर थे नोएडा से आए भावेश झा। भावेश की कहानी सुनकर अमिताभ बच्चन इमोशन हो गए

नवभारतटाइम्स.कॉम 1 Nov 2019, 12:20 pm
मेगास्टार अमिताभ बच्चन का शो छोटे परदे पर छाया हुआ है। इस शो को दर्शकों का लगातार प्यार मिल रहा है। टीआरपी चार्ट में भी यह टॉप 5 में बना हुआ है।
नवभारतटाइम्स.कॉम bhavesh-jha


गुरुवार के एपिसोड में हॉट सीट पर आए नोएडा के भावेश कुमार झा। भावेश ने बेहतरीन खेल खेला। 25 लाख के सवाल पर भावेश ने गेम छोड़ने का फैसला लिया। वह 12 लाख 50 हजार रुपये लेकर घर गए।

भावेश झा ने अमिताभ बच्चन के साथ एक इमोशनल बात भी शेयर की और इसके लिए अमिताभ बच्चन का शुक्रिया भी अदा किया। उन्होंने कहा कि मेरे पापा बहुत बीमार रहते थे, उनकी हालत बहुत खराब थी। वह किसी को पहचान नहीं पाते थे। लेकिन, कभी टीवी पर आपको नमस्कार करते देखते थे तो रिएक्ट करते थे। यह मेरे लिए बड़ी बात थी। उनकी ये बातें सुनकर अमिताभ भी इमोशन हो गए।

भावेश के जाने के बाद फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट जीत कर हॉट सीट पर बैठे यूपी के कॉन्सटेबल नरेंद्र कुमार।

भावेश झा से पूछा गया 25 लाख का सवाल। वजन के हिसाब से निर्मित सबसे बड़ा विमान कौन सा है? इसी सवाल पर उन्होंने गेम छोड़ा। इसका सही उत्तर था, antonvov an-225 myria.

अगला लेख

Tvकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर