ऐपशहर

केबीसी 10, 13 नवंबर, 2018: जल्दबाजी ने बिगाड़ा आर्यन शर्मा का खेल

केबीसी में आजकल बच्चे बिग बी के सवालों का जवाब दे रहे हैं। इसी कड़ी में हॉटसीट पर पहुंचे गुजरात के आर्यन शर्मा। आर्यन शुरुआत से ही जल्दबाजी करते दिखे और खेल की शुरुआत में ही उन्होंने अपनी सारी लाइफलाइन का इस्तेमाल कर लिया।

नवभारतटाइम्स.कॉम 14 Nov 2018, 2:19 pm
कौन बनेगा करोड़पति-10 में इस हफ्ते बच्चों का बोलबाला है। इसी कड़ी में मंगलवार यानी कि 13 नवंबर के एपिसोड में पहुंचे महाराष्ट्र के वर्धा से आए आदित्य। आदित्य एक रोलओवर कंटेस्टेंट के तौर पर हॉटसीट पर पहुंचे और अच्छा खेल दिखाते हुए उन्होंने 6,40,000 का धनराशि जीती।आदित्य के जाने के बाद एक बार फिर से फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट कराया गया जिसमें गुजरात के आर्यन शर्मा ने बाजी मारी।
नवभारतटाइम्स.कॉम kbc


आर्यन ने हॉटसीट पर आते ही अमिताभ बच्चन की जगह पर विराजमान हो गए और खेल के नियम समझाने लगे। हालांकि इसके बाद फिर वह अपनी सीट पर बैठ गए और बिग बी ने आर्यन के साथ खेल की शुरुआत की।

आर्यन पहले सवाल से ही थोड़ा नर्वस होने लगे और खेल की शुरुआत में ही उन्होंने अपनी सारी लाइफलाइन का इस्तेमाल कर लिया। छठवीं कक्षा में पढ़ने वाले आर्यन की जल्दबाजी ने उन्हें खेल मे ज्यादा आगे जाने का मौका नहीं दिया और वह केबीसी के मंच पर सिर्फ 10,000 पॉइंट्स जीतने में ही कामयाब हो सके।

आज की गेम के लिए हो जाएं तैयार !!!
नवभारत टाइम्स आपके लिए आज रात 8:30 बजे प्रसारित होने वाले ब्रेनबाजी के सवाल नंबर 6 का खुलासा करने जा रहा है। नकद इनाम जीतने के लिए बाजी नाओ ऐप को अभी इंस्टॉल करें और खेलें।

सवाल नंबर 6: इनमें से शतरंज का कौनसा मोहरा 90 डिग्री एंगल पर चाल चल सकता है?

अगला लेख

Tvकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर