ऐपशहर

Khatron Ke Khiladi 12 से एविक्ट हुए प्रतीक सहजपाल और रुबीना दिलैक? फैन्स को लगा धक्का

'खतरों के खिलाड़ी 12' से जुड़े आए दिन नए अपडेट्स आ रहे हैं। पहले शिवांगी जोशी, अनेरी वजानी के बाहर होने की हवा उड़ी थी। अब रुबीना दिलैक और प्रतीक सहजपाल के एलिमिनेट होने की खबर आई है।

Edited byजैसमिन | नवभारतटाइम्स.कॉम 21 Jun 2022, 11:20 am
खतरनाक स्टंट से भरा शो 'खतरों के खिलाड़ी 12' इन दिनों खूब चर्चा में है। साउथ अफ्रीका के केप टाउन में इसकी शूटिंग हो रही है। वहां से तमाम तस्वीरें और वीडियो सामने आते रहते हैं। साथ ही कुछ अंदर की भी बातें सोशल मीडिया पर वायरल होती हैं। पहले तो ये खबर आई थी कि शो से एरिका पैकर्ड, शिवांगी जोशी और अनेरी वजानी बाहर हो चुके हैं। अब कहा जा रहा है कि दो और स्टॉन्ग कंटेस्टेंट को भी एविक्ट कर दिया गया है। हालांकि इस पर कोई कंफर्मेशन नहीं है। फैन्स सिर्फ दावा कर रहे हैं।
नवभारतटाइम्स.कॉम rubina pratik kkk12
प्रतीक सेहजपाल और रुबीना दिलैक हुए एविक्ट!


रोहित शेट्टी के शो Khatron Ke Khiladi 12 में 'ये रिश्ता क्या कहलाता' फेम शिवांगी जोशी और 'अनुपमा' फेम अनेरी वजानी के बाद अब कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ये दावा कर रहे हैं कि रुबीना दिलैक और प्रतीक सहजपाल एविक्ट हो गए हैं। 'खतरों के खिलाड़ी' नाम से बने तमाम सोशल मीडिया हैंडल में इस बाता का खुलकर दावा किया जा रहा है कि यह दोनों गेम से बाहर हो गए हैं। इस खबर के आने के बाद दोनों ऐक्टर्स के फैन्स शॉक्ड हैं और इस खबर को मानने से इनकार कर रहे हैं।

View this post on Instagram A post shared by khatron ke khiladi 12 (@khatronkekhiladi12.tazaakhabar)

Khatron Ke Khiladi 12: ऐक्ट्रेस सृति झा ने जोखिम में डाली अपनी जान, आग पर चलते देख फैन्स बोले- फ्लावर नहीं फायर है
'खतरों के खिलाड़ी 12' से एविक्ट हुए ये खिलाड़ी
हालांकि बाद में इन्हीं प्लेटफॉर्म्स पर ये भी बताया गया है कि रुबीना (Rbina Dilaik) के एविक्शन वाली खबर फेक है। उनका एलिमिनेशन नहीं हुआ है। वह शो में अच्छा कर रही हैं। यहां तक कि रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) तक उनके परफॉर्मेंस की तारीफ करते हैं और उनको मजबूत खिलाड़ी बताते हैं। लेकिन इस पूरे मामले में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। वैसे राजीव अदातिया के द्वारा शूट किए गए प्रैंक वीडियो में भी रुबीना और प्रतीक नजर नहीं आए थे। इसमें निशांत भट्ट, चेतना पांडे, मोहित मलिक, जन्नत जुबैर, सृति झा, तुषार कालिया, मिस्टर फैसू नजर आए थे। लेकिन ये चारों कंटेस्टेंट्स यानी शिवांगी, प्रतीक, एरिका और रुबीना दिखाई नहीं दिए थे।

View this post on Instagram A post shared by khatron ke khiladi 12 (@khatronkekhiladi12.tazaakhabar)

KKK12 BTS Video: 'खतरों के खिलाड़ी 12' में सूझी राजीव अदातिया को मस्ती, 'धप्पा' बोल कंटेस्टेंट्स को ऐसे डराया कि निकल गई चीख
KKK12 से एविक्ट हुए खिलाड़ियों को मिलेगा मौका!बता दें कि शो से एविक्ट हुए इन खिलाड़ियों को मेकर्स बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री दे सकते हैं। क्योंकि ऐसा पिछले सीजन्स में हमेशा देखा गया है कि जो स्टॉन्ग होते हैं, उनको एक बार सीजन के बीच बुलाया जाता है। एक टास्क के जरिए परखा जाता है। अगर वह उसमें खुद को साबित कर लेते हैं तो वह दोबारा से इसका हिस्सा बन जाते हैं। सीजन 11 में भी सौरव जैन, आस्था गिल और निक्की तम्बोली को एक चांस दिया गया था। और अब फैन्स को भी उम्मीद है कि उनके पसंदीदा कलाकरों को दोबारा चांस दिया जाएगा।
लेखक के बारे में
जैसमिन
जैसम‍िन साल 2020 से बतौर कंटेंट राइटर नवभारत टाइम्स की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुड़ी हुई हैं। हिंदी सिनेमा के साथ-साथ वह भोजपुरी फिल्‍म इंडस्‍ट्री में भी गहरी रुचि रखती हैं। उनकी विशेष रुचि सितारों से जुड़ी गॉसिप्‍स में रहती है। उन्‍हें संगीत से खासा लगाव है खासकर रीजनल म्‍यूजिक की वह बड़ी पैरोकार हैं।... और पढ़ें

अगला लेख

Tvकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर