'खतरों के खिलाड़ी सीजन 13' की शूटिंग करने के दौरान एक्टर रोहित रॉय चोटिल हो गए थे। रोहित शेट्टी के दिए किसी स्टंट को करते वक्त वह गंभीर रूप से घायल हो और उसके बाद उन्हें साउथ अफ्रीका के केप टाउन से सीधा मुंबई आना पड़ गया। इस खबर से उनके फैन्स काफी दुखी हो गए थे, क्योंकि वह उन्हें इस शो में और आगे तक बढ़ते देखना चाहते थे। खैर, अब अपडेट ये है कि रोहित रॉय केप टाउन वापस नहीं जाएंगे। क्योंकि उनकी स्थिति अभी ठीक नहीं है। 'ईटाइम्स' की रिपोर्ट के मुताबिक, रोहित रॉय लंबे समय काम से ब्रेक लेने के बाद स्टंट शो का हिस्सा बने। लेकिन उन्हें चोट लग गई। सूत्रों का कहना है कि घाव भर रहे हैं, लेकिन बहुत धीरे-धीरे। इसीलिए शायद अब वो दोबारा इस में वापस नहीं जाना चाहते हैं। वह अभी पूरी तरह से रिकवर होने के बाद ही कुछ सोचेंगे। उधर, चैनल ने भी उनको होल्ड पर रख दिया है। उनकी हेल्थ के ठीक होने के बाद वह उनको फिर से ले आएंगे। खबर यही है कि मेकर्स का प्लान उनको बतौर वाइल्डकार्ड एंट्री के तौर पर लाने का है, जिससे उनका शो और एक्साइटिंग हो जाएगा।
रोहित रॉय को लगी थी चोट
बीते दिनों 25-26 मई को खबर आई थी की रोहित रॉय को स्टंट करने के दौरान केप टाउन में चोट लग गई है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि उनको ठीक होने में वक्त लगेगा। साथ ही कुछ एंटरटेनमेंट पोर्टल ने कयास भी लगाए थे कि वह शो को क्विट भी कर सकते हैं। लेकिन कुछ कंफर्म नहीं था। मगर अब इस बात पर मुहर लग गई है कि वो इस शो में नहीं आएंगे। इससे फैन्स का दिल जरूर टूट सकता है। मगर खुशी की बात है कि वो वाइल्डकार्ड एंट्री ले सकते हैं। मगर कब, ये तो उनकी हेल्थ पर निर्भर करता है।
Rohit Roy: 'खतरों के खिलाड़ी 13' में अब नहीं दिखेंगे रोहित रॉय, स्टंट में चोट लगने के बाद मुंबई आ गए हैं एक्टर
टीवी एक्टर रोहित रॉय ने डेली सोप से ब्रेक लेकर रोहित शेट्टी का स्टंट बेस्ड शो जॉइन किया था। लेकिन वहां एक स्टंट करते समय उनको चोट लग गई। इसके बाद वह साउथ अफ्रीका के केप टाउन से वापस भारत आ गए। मुंबई के घर पर उनका इलाज चल रहा है। अब अपडेट ये है कि वह इस शो में वापसी नहीं करेंगे।
हाइलाइट्स
- रोहित रॉय 'खतरों के खिलाड़ी 13' की शूटिंग के लिए साउथ अफ्रीका के केप टाउन गए थे
- खतरों के खिलाड़ी 13 की शूटिंग के दौरान रोहित रॉय को चोट लग गई जिसके बाद वह मुंबई आ गए
- रोहित रॉय को स्टंट में चोट ज्यादा लगी थी जिससे वह अभी रिकवर हो रहे हैं और दोबारा केप टाउन नहीं जाएंगे