ऐपशहर

साथ होली मनाने के बाद अब रिजॉर्ट में छुट्टियां मना रहे हैं Srishty Rode और Rohit Suchanti

टीवी ऐक्ट्रेस और बिग बॉस 12 की कंटेस्टेंट सृष्टि रोडे और टीवी ऐक्टर रोहित सुचांती के साथ बिग बॉस के पूर्व प्रतिभागी सोमी और सबा खान ने साथ होली मनाई थी। अब सभी साथ में मुंबई के एक रिसॉर्ट में छुट्टियां मना रहे हैं।

टाइम्स न्यूज नेटवर्क 27 Mar 2019, 2:09 pm
टीवी ऐक्टर रोहित सुचांती और बिग बॉस 12 की कंटेस्टेंट सृष्टि रोडे की नजदीकियां काफी बढ़ती दिख रही हैं। हाल ही में दोनों ने साथ में होली मनाया था, अब दोनों साथ में छुट्टियां मना रहे हैं। होली के दौरान दोनों के साथ बिग बॉस की पूर्व प्रतिभागी सोमी और सबा खान भी मौजूद थीं। बिग बॉस की इस गैंग ने एक साथ मिलकर होली का मजा जमकर उठाया था।
नवभारतटाइम्स.कॉम srishty rode and rohit suchanti


मनीष नागदेव के साथ अपनी सगाई तोड़ने के बाद रोहित सुचांती को डेट करने की अफवाहों के बीच सृष्टि रोडे इस समय मुंबई के पास एक खूबसूरत रिसॉर्ट में हैं।


दोनों इन दिनों पालघर के एक रिसॉर्ट् में साथ समय बिता रहे हैं और नेचर का मजा ले रहे हैं। सृष्टि और रोहित दोनों ने ही अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर इस ट्रिप की तस्वीरें शेयर की हैं।


यहां भी दोनों के साथ सोमी और सबा खान मौजूद हैं। सृष्टि रोहित के साथ अपने रिश्ते को लेकर इनकार करती रही हैं, लेकिन रोहित ने इस रिश्ते को स्वीकार किया है।


बॉम्बे टाइम्स से बात करते हुए रोहित सुचांती ने बताया कि मैंने कई बार इशारा किया लेकिन कभी खुलकर नहीं कहा। मैं उसे पसंद करता हूं। मुझे नहीं पता कि इस बात पर उसका क्या रिऐक्शन होगा।


सृष्टि और रोहित की नजदीकियां बाहर भी दिखती हैं। सृष्टि जब ऐक्टर मनीष नागदेव के साथ रिलेशनशिप में थी तो गैप बनाकर रखती थी। बताते चलें कि सृष्टि और मनीष 4 साल से रिलेशनशिप में थे।


सृष्टि और मनीष का रोका भी हो गया था और दोनों शादी करने वाले थे। इसके बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया था। ये भी खबर आई थी कि सृष्टि और रोहित एक साथ बैंकाक गए थे।


खास खुलासा!!!

नवभारत टाइम्स आपको आज रात 9 बजे आने वाले पोल बाजी के सवाल नंबर 4 के बारे में बताने जा रहा है। नकद इनाम जीतने के लिए बाजी नाओ ऐप को अभी इंस्टॉल करें और खेलें।

सवाल नंबर 4: किस खिलाड़ी की कहानी आपको सबसे ज्यादा प्रेरणा देती है ?

A) युवराज सिंह
B) मैरी कॉम
C) मिल्खा सिंह

अगला लेख

Tvकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर