एक्ट्रेस आयशा सिंह को आज हर कोई असल जिंदगी में सई जोशी के नाम से जानता है। हिट टीवी शो 'गुम है किसी के प्यार में' निभाए सई के किरदार ने आयशा को रातोंरात स्टार बना दिया। घर-घर में आयशा अब सई के नाम से ही पहचानी जाती हैं। शो में नील भट्ट के साथ आयशा सिंह की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। अब वह 'गुम है किसी के प्यार में' एक्टर हर्षद अरोड़ा के ऑपोजिट नजर आ रही हैं। आयशा सिंह ने हाल ही एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें 'गुम है किसी के प्यार' में कैसे मिला था, और उनका शूट पर पहला दिन कैसा रहा था। Ayesha Singh ने 'टेली चक्कर' से बातचीत में बताया कि पहले दिन सेट पर उनका एक्सपीरियंस ऐसा रहा कि फिर वापस न जाने का फैसला कर लिया था। वह बहुत दुखी थीं। लेकिन दूसरे दिन सेट पर जो देखा, उससे वह खुश हो गईं।
Ayesha Singh: 'गुम है किसी के प्यार में' शो के सेट पर बुरा रहा था आयशा सिंह का पहला दिन, बताया क्या हुआ था
'गुम है किसी के प्यार में' शो से घर-घर सई जोशी के रूप में मशहूर हुईं आयशा सिंह ने बताया कि सेट पर पहला दिन कैसा बीता था। आयशा के मुताबिक, उनका पहला दिन बहुत खराब था। उन्होंने तय कर लिया था कि अब शूट पर नहीं जाएंगी। जानिए क्या हुआ था:
हाइलाइट्स
- 'गुम है किसी के प्यार में' एक्ट्रेस आयशा सिंह ने बताया कि सेट पर पहला दिन कैसा बीता था
- आयशा के मुताबिक, पहला दिन बहुत खराब था और वापस न जाने का फैसला कर लिया था
- आयशा सिंह ने बताया कि उन्हें सई जोशी का रोल लॉकडाउन के दिनों में ऑफर हुआ था