ऐपशहर

Kasautii Zindagii Kay, 02 May 2019: गले पर चाकू रख कोमोलिका ने मोलॉय को धमकाया

Kasautii Zindagii Kay 02 May 2019 written episode update in hindi: इस एपिसोड में कोमोलिका डॉक्टर बनकर र मोलॉय के कमरे में जाती है। कमरे में कोमोलिका मोलॉय के गले पर चाकू रखकर उसे अपना मुंह बंद रखने के लिए कहती है।

टाइम्स न्यूज नेटवर्क 3 May 2019, 9:45 am
Kasautii Zindagii Kay के इस एपिसोड में कोमोलिका डॉक्टर बन सर्जरी मास्क से अपना चेहता ढककर मोलॉय के कमरे में जा रही होती है, तभी जब प्रेरणा उससे टकरा जाती है। प्रेरणा को शक होता है, जब वह कोमोलिका का पीछा कर रही होती है, तभी मोहिनी उसे रोकती है। मोहिनी डॉक्टर बनी कोमोलिका से मोलो के ठीक होने के बारे में पूछने की कोशिश करती है, तब एक नर्स उसे अंदर बुला लेती है। इस बीच, अनुराग अनुपम के साथ अस्पताल आता है। मोहिनी अनुराग से शिकायत करते हुए कहती है कि उसे बताना चाहिए था क्योंकि उसे मोलॉय के बारे में जानने का अधिकार है।
नवभारतटाइम्स.कॉम Kasautii Zindagii Kay


अनुराग मोहिनी को मामले की गंभीरता के बारे में समझाने की कोशिश करता है। अनुराग बताता है कि वह सिर्फ मोलॉय को बचाना चाहता था। अनुराग डॉक्टर से मिलना चाहता है, तब मोहिनी बताती है कि वह कमरे में गई है। अनुराग हैरान होकर कहता है कि एक मेल डॉक्टर मोलॉय का इलाज कर रहा है। अनुराग मोलॉय के डॉक्टर से मिलने जाता है, तब प्रेरणा उससे बात छिपाने के बारे में पूछती है। अनुराग प्रेरणा से कहता है कि इस समय उसका डॉक्टर से मिलना ज्यादा जरूरी है। प्रेरणा उसे डॉक्टर के चेंजिंग रूम में ले जाकर उससे कहती है कि उसे सच जानने का अधिकार है क्योंकि उसने अपने पिता को खोया है। था और उसे दुर्घटना के बारे में जानने का अधिकार था।

इस बीच, कोमोलिका ने मोलॉय की गर्दन पर चाकू रखकर उसे धमकाती है और उसे पूरानी बातें भूलने को कहती है। इधर, अनुराग मोलोय के डॉक्टर से मिलने जाता है, तभी मोलॉय का बयान लेने के लिए पुलिस भी वहां आती है। अनुराग चाहता है कि पुलिस ऐक्सिडेंट के बारे में पूछताछ से पहले मोलॉय को थोड़ा आराम करने दे। इंस्पेक्टर के समझाने पर अनुराग तैयार हो जाता है। पुलिस वाले जब मोलॉय के कमरे की ओर जा रहे थे, तब कोमोलिका उसे धमका रही थी। कोमोलिका ने मोलॉय को सबकुछ बताया, जो उसके कोमा में रहने के दौरान उसने किया। कोमोलिका की बातें सुनकर मोलॉय हैरान हो जाता है।

अगला लेख

Tvकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर