ऐपशहर

टीवी ऐक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट ने बेटे को दिया जन्म, पति सुयश राय और न्यू बॉर्न बेबी संग शेयर की तस्वीर

टीवी ऐक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट (Kishwer Merchant) बेटे को जन्म दिया है। किश्वर मर्चेंट ने अपने पति सुयश राय (Suyyash Rai) और नवजात बेटे के साथ एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है।

नवभारतटाइम्स.कॉम 27 Aug 2021, 8:42 pm
टीवी ऐक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट (Kishwer Merchant) और उनके पति सुयश राय (Suyyash Rai) के घर में 27 अगस्त यानी शुक्रवार को किलकारी गूंजी है। किश्वर मर्चेंट ने बेटे को जन्म दिया है और उन्होंने सोशल मीडिया पर प्यारी सी तस्वीर शेयर कर इस बात की जानकारी दी है। इस कपल को फैंस और उनके चाहने वाले बधाई दे रहे हैं।
नवभारतटाइम्स.कॉम पति और बेटे के साथ किश्वर
पति और बेटे के साथ किश्वर


किश्वर मर्चेंट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। इसमें वह अपने पति और नवजात बेटे के साथ नजर आ रही हैं। हालांकि, उन्होंने अपने बेटे के चेहरे को छिपाया है। किश्वर मर्चेंट ने इस तस्वीर के साथ लिखा, '27 अगस्त 2021 को बेबी राय का स्वागत किया। लड़का हुआ है।'

View this post on Instagram A post shared by Kishwer M Rai (@kishwersmerchantt)

किश्वर मर्चेंट और सुयश राय ने इस साल मार्च में बताया था कि वह दोनों पैरंट्स बनने वाले हैं। किश्वर मर्चेंट लगातार अपने बेबी बंप के साथ तस्वीरें शेयर करती रही हैं। दोनों की शादी साल 2016 में हुई थी। वह अपने पति सुयश राय से उम्र में करीब 8 साल बड़ी हैं। दोनों की पहली मुलाकात टीवी शो 'प्यार की ये एक कहानी' के सेट पर हुई थी और यहां से दोनों के प्यारी की गाड़ी आगे बढ़ी थी।

वर्क फ्रंट की बात करें तो किश्वर मर्चेंट करीब दो दशक से टीवी का हिस्सा है। किश्वर मर्चेंट 'हिप हॉप हुर्रे', 'कसौटी जिंदगी की', 'देश में निकला होगा चांद' जैसे कई फेमस शो में नजर आ चुकी हैं।

View this post on Instagram A post shared by Kishwer M Rai (@kishwersmerchantt)

View this post on Instagram A post shared by Kishwer M Rai (@kishwersmerchantt)

View this post on Instagram A post shared by Kishwer M Rai (@kishwersmerchantt)

View this post on Instagram A post shared by Kishwer M Rai (@kishwersmerchantt)

View this post on Instagram A post shared by Kishwer M Rai (@kishwersmerchantt)

View this post on Instagram A post shared by Kishwer M Rai (@kishwersmerchantt)

अगला लेख

Tvकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर