ऐपशहर

Koffee With Karan 6: करीना कपूर ने बताया कौन है उनका सबसे बड़ा कॉम्पिटिशन

करीना कपूर खान ने कॉफी विद करण में बताया है कि वह आखिर किसे अपना सबसे बड़ा कॉम्पिटिशन मानती हैं। वैसे उनका जवाब कुछ ऐसा था कि करण भी हैरान दिखे।

नवभारतटाइम्स.कॉम 25 Feb 2019, 1:09 pm
ऐक्ट्रेस करीना कपूर और प्रियंका चोपड़ा करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण 6' के फिनाले में मेहमान बनकर पहुंचीं। इस दौरान दोनों ने कई ऐसी बातें बताईं जिन्हें सुन करण भी हैरान दिखे। इनमें से एक करीना कपूर का उस सवाल का जवाब था जिसमें करण ने उनसे प्रतिद्वंद्वी के बारे में पूछा था।
नवभारतटाइम्स.कॉम kareena


दरअसल, करण का सवाल था कि करीना कपूर किसे अपना कॉम्पिटिशन मानती हैं? इस पर करीना ने बॉलिवुड की किसी टॉप ऐक्ट्रेस का नहीं बल्कि अपने ही बेटे तैमूर अली खान का नाम लिया। यह सुन प्रियंका और करण दोनों हैरान होते हुए हंस पड़े।

बता दें कि, सैफ अली खान और करीना कपूर का बेटा तैमूर अली खान पपराजी के बीच काफी फेमस है। 'कॉफी विद करण' में ही इस बात का खुलासा हुआ था कि पपराजीज को तैमूर के फोटो के सबसे ज्यादा पैसे मिलते हैं।


तैमूर की डॉल पर यह बोलीं करीना
वहीं तैमूर अली खान के डॉल की बात होने पर करीना थोड़ी सी नाराज दिखीं। उन्होंने कहा कि वह डॉल किसी भी तरह से उनके बेटे जैसी नहीं है। उन्होंने डॉल के कपड़ों से लेकर बालों का मजाक उड़ाया और कहा कि 'अजीब सी नीली आंखें, बिगड़े हुए बाल और बंद गला उसे मेरा बेटा नहीं बनाते।'

अगला लेख

Tvकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर