ऐपशहर

Kundali Bhagya, 16 July 2019: पृथ्वी के गुंडों ने महेश पर किया हमला

kundali bhagya 16 july 2019 written episode update in hindi: महेश की कार जब एक खाली सड़क होती है, तब राका महेश की कार को ट्रक से टक्कर मार देता है। महेश भागने की कोशिश करता है लेकिन राका उसे पकड़ लेता है और लोहे की रॉड से उसके सिर में हमला करता है।

टाइम्स न्यूज नेटवर्क 17 Jul 2019, 10:09 am
कुंडली भाग्य के इस एपिसोड में महेश प्रीता को पूरी सच्चाई बताने के लिए लूथरा हाउस आने के लिए कहता है। लेकिन प्रीता लूथरा हाउस वापस जाने से मना कर देती है। प्रीता कहती है कि वह लूथरा हाउस तभी लौटेगी, जब सभी सच्चाई जान जाएंगे। वह महेश से कहती है कि उसने अपनी मां से वादा किया है कि वह लूथरा परिवार से कभी नहीं मिलेगी। महेश कहता है कि वह प्रीता के वादे का सम्मान करता है। लेकिन वह प्रीता से यह भी वादा करता है कि वह प्रीता को अपनी बहू बनाएगा।
नवभारतटाइम्स.कॉम Kundali Bhagya


महेश प्रीता से पृथ्वी पर भरोसा नहीं करने के लिए कहता है। वह कहता है कि वह पृथ्वी के बारे में सरला से बात करना चाहता है। दूसरी ओर पृथ्वी शर्लिन से कहता है कि उसे लूथरा परिवार के लौटने से पहले चले जाना चाहिए। शर्लिन एक बार पुष्टि करना चाहती है कि महेश को मार दिया जाए। वह राका को फोन करती है और उससे पूछती है कि क्या वह महेश से मिला। राका बताता है कि उसका ट्रक महेश की कार के ठीक पीछे है।

शर्लिन राका से कहती है कि वह महेश को इस तरह मारे कि यह एक हादसे की तरह दिखाई दे, मर्डर नहीं। राका महेश तक पहुंचने के लिए अपना रास्ता बदल लेता है। महेश की कार जब एक खाली सड़क होती है, तब राका महेश से आगे निकलने की कोशिश करता है और उसकी कार को ट्रक से टक्कर मार देता है। महेश भागने की कोशिश करता है लेकिन राका उसे पकड़ लेता है और लोहे की रॉड से उसके सिर में हमला करता है।

अगला लेख

Tvकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर