ऐपशहर

अब बॉलिवुड पर आधारित गेम शो को होस्ट करते नजर आएंगे मनीष पॉल

30 लाख तक की राशि जीत सकते हैं। इसके अलावा ढेरों उपहार भी। शो के निर्माता प्रीति और नीति सिमोस हैं। यही नहीं मनीष बॉलिवुड ज्ञान पर चुटकी लेते भी नजर आएंगे

नवभारतटाइम्स.कॉम 13 Sep 2019, 4:23 pm
ऐक्टर और कई रिऐलिटी शो की मेजबानी कर चुके मनीष पॉल को लेकर बड़ी खबर आ रही है। वर्तमान में नच बलिए 9 को होस्ट कर रहे मनीष पॉल जल्द ही एक क्विज मास्टर के रूप में दिखेंगे। हमारे सहयोगी साइट टाइम्सऑफ इंडिया डॉट कॉम के मुताबिक मनीष अपने करियर में पहली बार बॉलिवुड क्विज शो की मेजबानी करेंगे।
नवभारतटाइम्स.कॉम manish-paul


शो के करीबी सूत्रों ने बताया कि इसमें बॉलिवुड के कुछ लोकप्रिय नाम शामिल हो सकते हैं। सूत्रों की मानें तो मनीष अनिल कपूर, अर्जुन कपूर, फराह खान, तब्बू, जाह्नवी कपूर, इशान खट्टर, जैकलीन फर्नांडीज, टाइगर श्रॉफ जैसे सिलेब्रिटीज के बॉलिवुड के बारे में जानकारी का टेस्ट लेते नजर आएंगे।

इसमें भाग लेने वाले 30 लाख तक की राशि जीत सकते हैं। इसके अलावा ढेरों उपहार भी। शो के निर्माता प्रीति और नीति सिमोस हैं। यही नहीं मनीष बॉलिवुड ज्ञान पर चुटकी लेते भी नजर आएंगे।

सूत्रों के मुताबिक, इसका प्रोमो शूट हो चुका है। यह गेम शो अक्टूबर में ऑनएयर हो सकता है। माना जा रहा है कि यह शो वेकेंड पर आएगा। हमारी सहयोगी साइट ने जब मनीष से बात करने की कोशिश की तो वह जवाब देने के लिए उपलब्ध नहीं थे।

अगला लेख

Tvकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर