ऐपशहर

जब पानी की टंकी पर सोते थे मिथुन चक्रवर्ती, कहानी सुनकर फैन्स की आंखें नम

'जब मैं मुंबई आया था तो मेरे पास रहने का इंतजाम नहीं था और मैं पानी की टंकी और बिल्डिंग की छतों पर सोया करता था। शुरुआत में मुंझे मेरे स्किन टोन के कारण कई रिजेक्शन्स मिले।'

टाइम्सऑफइंडिया.कॉम 24 Nov 2019, 10:44 am
डिस्को डांसर हीरो मिथुन चक्रवर्ति डांस प्लस 5 के आने वाले एपिसोड में नजर आने वाले हैं। यहां मिथुन कंटेस्टेंट्स की शानदार परफॉर्मेंसेज देखकर वह दंग रह गए। वह उनकी संघर्ष की कहानियों से भी प्रभावित दिखे।
नवभारतटाइम्स.कॉम mithun


डांस प्लस 5 के इस एपिसोड में मिथुन चक्रवर्ति कंटेस्टेंट्स से काफी प्रभावित दिखे। वह उनके संघर्ष की कहानी सुनकर इमोशनल हो गए। उनकी कहानियां सुनकर उन्होंने अपने संघर्ष को भी याद किया और उसकी कहानी भी बताई। उन्होंने बताया कि कैसे वह पहली बार मुंबई आए थे।

मिथुन अपनी जिंदगी के मुश्किल दौर को याद करते हुए इमोशनल हो गए। उन्होंने बताया, 'मैंने कभी सपना देखना नहीं छोड़ा और हमेशा हकीकत का भी सामना किया। जब मैं मुंबई आया था तो मेरे पास रहने का इंतजाम नहीं था और मैं पानी की टंकी और बिल्डिंग की छतों पर सोया करता था। शुरुआत में मुंझे मेरे स्किन टोन के कारण कई रिजेक्शन्स मिले। तब मैंने सोचा कि मैं अपने डांस स्किल पर फोकस करूंगा जिससे लोग मेरे पैरों को देखें ना कि मेरी स्किन को।

सोना महापात्रा के आरोपों के बाद Indian Idol 11 से बाहर हुए अनु मलिक!

मिथुन दा की इस कहानी को सुनकर सभी की आंखें डबडबा गई। बता दें कि इससे पहले मिथुन रिऐलिटी शो डांस इंडिया डांस का हिस्सा थे। वह इस शो में ग्रैंड मास्टर की तरह नजर आते थे।

अगला लेख

Tvकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर