ऐपशहर

देखें, Naagin 3 की 'विष' Anita Hassanandani का 'लॉलीपॉप' डांस

ऐक्ट्रेस Anita Hassanandani का ग्लैमरस लुक किसी बॉलिवुड ऐक्ट्रेस से कम नहीं है। हाल ही में अनीता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक विडियो शेयर की है। इस विडियो में भोजपुरी के सबसे पॉप्युलर गानों में से एक 'लॉलीपॉप लागेलू’ पर डांस कर रही हैं।

टाइम्स न्यूज नेटवर्क 1 Apr 2019, 4:30 pm
ऐक्ट्रेस Anita Hassanandani टीवी की हॉटेस्ट और पॉप्युलर चेहरों में से एक हैं और उनका ग्लैमरस लुक किसी बॉलिवुड ऐक्ट्रेस से कम नहीं है। टीवी शो 'ये है मोहब्बतें' में शगुन का किरदार निभाकर सफलता के नए आयाम छूने वाली अनीता इन दिनों कलर्स के मशहूर टीवी शो 'नागिन 3' में विष का किरदार निभा रही हैं। अपनी बेहतरीन ऐक्टिंग स्किल्स के साथ-साथ अनीता अपने सेक्सी लुक्स से अपने फैंस के दिलों पर राज करती हैं।
नवभारतटाइम्स.कॉम anita Hassanandani


अनिता अक्सर अपनी बेहतरीन फोटोज और विडियोज सोशल मीडिया पर अपलोड करने की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में अनीता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक विडियो शेयर की है। इस विडियो में अनीता दो अलग-अलग तरह के डांस करती दिख रही हैं। डांस का पहला स्टाइल अमीरों का है, वहीं दूसरा स्टाइल आम लोगों का है। अनीता इस TikTok विडियो में भोजपुरी के सबसे पॉप्युलर गानों में से एक 'लॉलीपॉप लागेलू’ पर डांस कर रही हैं।


बता दें कि Naagin 3 की 'विष' अनीता हसनंदानी ने पिछले दिनों इंस्टाग्राप पोस्ट के जरिए अपने मां बनने की खबर दी थी। इस पोस्ट में अनीता ने अपने पति रोहित रेड्डी को बर्थडे विश करते हुए बताया था कि वह दो बंच्चों की मां बनने वाली हैं। अनीता की एक इंस्टाग्राम पोस्ट को देखकर लग रहा है कि वह जल्द ही जुड़वा बच्चों की मां बनने वाली हैं। हाल ही खबर आई थी कि वह सरोगेसी तकनीक के जरिए मां बनने की प्लानिंग कर रही थीं।

अगला लेख

Tvकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर