ऐपशहर

देखें, अर्चना पूरन सिंह के बेटे और गर्लफ्रेंड की तस्वीरें

अर्चना का यह बेटा आजकल एक खूबसूरत लड़की को डेट कर रहा है। यह लड़की आयुष्मान के साथ अमेरिका में पढ़ती है। जब हमने आयुष्मान की सोशल मीडिया पर एक नजर डाली तो उसकी प्रेमिका की तस्वीरें देखने के मिलीं

नवभारतटाइम्स.कॉम 29 Aug 2019, 2:37 pm
छोटे परदे की ऐक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह आजकल कपिल शर्मा शो में अपने ठहाकों से सबका मनोरंजन करती नजर आ रही हैं। अर्चना के दो बेटे हैं। दोनों जवान हैं। दोनों के नाम हैं आर्यमन और आयुष्मान।
नवभारतटाइम्स.कॉम Ayushmaan-main


अर्चना का छोटा बेटा आयुष्मान आजकल अमेरिका में है। वह वहां पढ़ाई कर रहा है। आयुष्मान सोशल मीडिया पर भी खूब सक्रिय है।

अर्चना का यह बेटा आजकल एक खूबसूरत लड़की को डेट कर रहा है। यह लड़की आयुष्मान के साथ अमेरिका में पढ़ती है। जब हमने आयुष्मान की सोशल मीडिया पर एक नजर डाली तो उसकी प्रेमिका की तस्वीरें देखने के मिलीं। आयुष्मान की प्रेमिका का नाम है संस्कृति जायना।

संस्कृति मूल रूप से गुजरात की अहमदाबाद की रहने वाली है। एक फोटो पर आयुष्मान ने अपनी गर्लफ्रेंड के लिए कैप्शन लिखा है क्यूट।

अर्चना अपने बेटे के रिश्ते को जानती हैं। वह इसको लेकर खुश भी हैं। वह सोशल मीडिया पर अपन बेटे की तस्वीर को कॉमेंट करने से भी नहीं बचतीं।

सूत्र बताते हैं कि आयुष्मान और संस्कृति एक-दूसरे को काफी पसंद करते हैं और पिछले कुछ समय से साथ हैं।

आयुष्मान दिखने में अपने पिता परमीत सेठी की तरह लगते हैं। अर्चना ने हाल ही में द कपिल शर्मा शो से समय निकाला था और अपने बेटे आयुष्मान से मिलने अमेरिका गई थीं। मां, बेटे ने साथ में खूब समय बिताया। दोनों साथ में शॉपिंग भी की।

अगला लेख

Tvकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर