ऐपशहर

The Kapil Sharma Show: सानिया मिर्जा का खुलासा, Kapil ने नहीं लौटाए उनके बर्तन

'द कपिल शर्मा शो' पर इस बार टेनिस प्‍लेयर सानिया मिर्जा अपनी बहन अनम के साथ गेस्‍ट के तौर पर नजर आने वाली हैं। इस बार उन्‍होंने कपिल की ही शो पर खिंचाई कर दी।

मुंबई मिरर 30 Jan 2019, 11:21 am
'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) पर इस बार टेनिस प्‍लेयर सानिया मिर्जा अपनी बहन अनम के साथ गेस्‍ट के तौर पर नजर आने वाली हैं। यहां उन्‍होंने हैदराबाद, वहां की भाषा और बिरयानी की बात की।
नवभारतटाइम्स.कॉम कपिल शर्मा और सानिया मिर्जा
कपिल शर्मा और सानिया मिर्जा


बातचीत के दौरान ही सानिया ने कपिल को लेकर भी एक खुलासा किया। उन्‍होंने बताया कि एक बार कपिल उनके शहर में थे और शहर की सबसे अच्‍छी बिरयानी को चखना चाहते थे।

सानिया के मुताबिक, उन्‍हें जैसे ही यह बात पता चली, उन्‍होंने तुरंत कपिल के होटेल में बिरयानी भिजवाई। टेनिस प्‍लेयर ने बताया कि कपिल और उनकी टीम ने बिरयानी तो खा ली लेकिन उनके बर्तन अभी तक नहीं लौटाए। लोग उनसे (सानिया) अब भी उन बर्तनों के बारे में पूछते हैं।

अगला लेख

Tvकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर