ऐपशहर

शाहीर शेख और सोनारिका भदौरिया स्टारर 'Dastaan-E-Mohabbat' होगा बंद!

टीवी शो 'दास्तान-ए-मोहब्बत' जल्द ही बंद होने जा रहा है। इस शो के बंद होने की वजह इसे दर्शकों का न मिलना बताया जा रहा है।

नवभारतटाइम्स.कॉम 7 Jan 2019, 2:55 pm
सलीम और अनारकली के प्यार की कहानी पर आधारित टीवी सीरियल 'दास्तान-ए-मोहब्बत' बंद होने जा रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो यह शो दर्शकों का दिल नहीं जीत सका, जिस वजह से टीआरपी की रेस में यह काफी नीचे चला गया। ऑडियंस नहीं मिलने के कारण इस शो को बंद करने का फैसला लिया गया है।
नवभारतटाइम्स.कॉम salim


'दास्तान-ए-मोहब्बत' का टेलिकास्ट अक्टूबर 2018 में शुरू किया गया था। तीन महीने में ही इस सीरियल का बुरा हाल हो गया, जिस वजह से मेकर्स को इसे बंद करने का फैसला लेना पड़ रहा है।

शो की शुरुआत से पहले इस सीरियल का काफी जोर-शोर से प्रमोशन किया गया था। इसके प्रोमो देख ऑडियंस भी अट्रैक्ट हुई थी, जिस वजह से शुरुआती स्टेज में इसे दर्शक भी काफी मिले थे। हालांकि, सीरियल की स्टोरी और लीड पेयर की केमिस्ट्री दर्शकों की रुचि बनाए रखने में कामयाब नहीं हो सकी।

यह सीरियल किस तारीख को ऑफ एयर होगा, इस बारे में फिलहाल कोई ऑफिशल जानकारी नहीं दी गई है। इस मामले में शो से जुड़ी कास्क ने भी अब तक कोई रिऐक्शन नहीं दिया है।

अगला लेख

Tvकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर